इस बार अपरा एकादशी का व्रत 23 मई, शुक्रवार को रखा जाएगा. एकादशी व्रतों में इसे बेहद खास और पुण्यदायी माना जाता है.
Image Credit: Google
अपरा एकादशी के दिन जो भी श्रद्धा से व्रत रखता है, उस पर श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है, और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
कहा जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं, इसलिए अपरा एकादशी के दिन माता तुलसी को कुछ खास चीजें अर्पित करना शुभ और फलदायी माना जाता है.
चलिए जानते हैं वे खास चीजें जिन्हें अपरा एकादशी के दिन माता तुलसी को अर्पित करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा जल्दी प्राप्त होती है.
अपरा एकादशी के दिन एक पीले धागे में 108 गांठें लगाएं और उसे तुलसी के गमले पर सावधानी से बांध दें. इसके बाद माता तुलसी के सामने श्रद्धा से प्रार्थना करें.
अपरा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में लाल कलावा (मौली) जरूर बांधें. ऐसा करने से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं और श्रीहरि विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है.
अपरा एकादशी के दिन माता तुलसी को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें. मान्यता है कि इस दिन तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाने से जीवन में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
अपरा एकादशी के दिन सबसे पहले तुलसी माता के सामने एक दीपक जलाएं. इसके बाद उन्हें कच्चा दूध अर्पित करें और फिर श्रद्धा भाव से प्रार्थना करें.