अंडा फिटनेस प्रेमियों की पहली पसंद है, क्योंकि इसमें भरपूर प्रोटीन होता है जो शरीर को दिनभर ताकत और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखता है. यह स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है.
Image Credit: Google
क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ अंडा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
नींबू और संतरे जैसे खट्टे फलों के साथ अंडे का सेवन न करें. फल जल्दी पचते हैं, जबकि अंडे में प्रोटीन अधिक होता है, जिससे पाचन में समस्या हो सकती है.
अंडे और पनीर दोनों में प्रोटीन होता है. अधिक मात्रा में इनका एक साथ सेवन करने से अपच और पेट फूलने की समस्या हो सकती है.
बीन्स और अंडे दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिससे इन्हें पचने में समय लगता है और पेट फूलने की समस्या हो सकती है.
अंडे के साथ चाय या कॉफी का सेवन न करें, क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन अंडे के प्रोटीन के अवशोषण में बाधा डालता है.
फ्राइड आलू में अधिक फैट होता है, जो पाचन को धीमा कर देता है और पेट फूलने की समस्या उत्पन्न कर सकता है.
अंडे के साथ चीनी का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है.
Fill in some text