आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में किया धमाकेदार डेब्यू, उनके पहले लुक ने सबका ध्यान खींचा.
Image Credit: Google
आलिया ने पहना Schiaparelli द्वारा डिज़ाइन किया गया बॉडी-फिटेड गाउन, जिसमें नी-लेंथ तक फूलों की कढ़ाई और नीचे फ्रिल के साथ छोटी वेल थी.
आलिया ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए केवल ईयररिंग्स पहने, बिना किसी अन्य जूलरी के, जिससे उनका लुक और भी एलिगेंट लगा.
न्यूड मेकअप और स्लीक बन हेयरस्टाइल में आलिया ने अपने लुक को पूरा किया, जिससे उनकी नैचुरल ब्यूटी और भी निखर कर आई.
फैन्स ने आलिया के लुक की तारीफ करते हुए उन्हें 'रानी' कहा, और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे.
आलिया के इस शानदार लुक के पीछे स्टाइलिस्ट रिया कपूर का हाथ है, जिन्होंने ड्रेस से लेकर मेकअप तक सब कुछ फाइनल किया.
कान्स में आलिया की मौजूदगी ने भारतीय सिनेमा और फैशन को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर एक नई पहचान दिलाई.