भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल बने नए कप्तान, पंत को मिली उप-कप्तानी. 5 मैचों की जंग में होगी जबरदस्त टक्कर!
Image Credit: Google
शुभमन गिल को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है. इंग्लैंड दौरे पर गिल नए लुक में नजर आएंगे, उनके फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है!
चोट से वापसी के बाद ऋषभ पंत को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है, जिससे उनके करियर को नया मोड़ मिल सकता है.
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है.
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. इंग्लैंड दौरे पर उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, जिससे फैंस में उत्साह है.
करुण नायर की टेस्ट टीम में धमाकेदार वापसी हुई है. देखना दिलचस्प होगा क्या वो एक बार फिर अपना पुराना जलवा दिखा पाएंगे!