About Author: निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Posts By: Nishant Singh
2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा UPI मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू होने की खबर के बीच पेट्रोल पंपों पर कैश भुगतान को लेकर हलचल बढ़ गई है. कुछ जगहों पर कैश के पोस्टर लगाए गए हैं. हालांकि पेट्रोल पंपों के लिए अलग फ्लैट MDR व्यवस्था बताई गई है. जानें पूरा मामला.
एशियन गेम्स 2026 में भारत को शुरुआती पदक एक ऐसे खेल से मिल सकता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. टेकबॉल पहली बार एशियन गेम्स में शामिल हुआ है. क्विमसी डीसूजा महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल की दावेदार हैं. जानें इस अनोखे खेल के नियम.
Radha Ashtami 2026 Vrat Paran: राधा अष्टमी 2026 का व्रत रखने वाले भक्तों के मन में पारण को लेकर सवाल रहता है. क्या पूजा के बाद व्रत खोलना चाहिए या अगले दिन सूर्योदय के बाद? शास्त्रीय विधान, अष्टमी तिथि के समय और अलग-अलग परंपराओं के अनुसार पारण का सही समय और विधि यहां जानें.
‘गोलमाल 5’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है. रोहित शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और लंबे समय बाद शरमन जोशी नजर आएंगे. अक्षय कुमार भी फ्रेंचाइजी से जुड़ चुके हैं.
19 सितंबर 2007 को युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर इतिहास रचा. उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 16 गेंदों पर 58 रन बनाए. यह तूफानी पारी आज भी क्रिकेट प्रेमियों को याद है.
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी के खेमे के सामने नई चुनौती सामने आई है. नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे के बाद रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी ने भी नामांकन वापस लिया. दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन मिला है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इससे रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता खुल गया है. भारत के लिए इसका असर कच्चे तेल की खरीद, आयात बिल और अमेरिका को होने वाले निर्यात पर पड़ सकता है.
अमेरिका ने सऊदी अरब को 48 F-35A स्टील्थ फाइटर जेट बेचने की संभावित मंजूरी दे दी है. करीब 24.3 अरब डॉलर के इस सौदे को अमेरिकी विदेश विभाग ने राष्ट्रीय सुरक्षा और खाड़ी में स्थिरता के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है. हालांकि, अमेरिकी कांग्रेस की समीक्षा अभी बाकी है. यह फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि F-35 जैसे अत्याधुनिक विमान को सऊदी अरब को देना उस अमेरिकी नीति को चुनौती देता दिख रहा है, जिसके तहत इजरायल की क्षेत्रीय सैन्य बढ़त बनाए रखने पर जोर दिया जाता रहा है.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद में चुनाव आयोग ने अंतरिम व्यवस्था के तहत दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल प्लेयर’ चुनाव चिह्न मिला है. वहीं ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले विरोधी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है.
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव किया है. विदेश मंत्रालय ने 2026 में पासपोर्ट से जुड़े नियमों में संशोधन किया है. इसके तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की वैधता अब पांच साल या बच्चे के 18 साल का होने तक, जो भी पहले हो, रहेगी. इसके अलावा पासपोर्ट और उससे जुड़ी कई सेवाओं की फीस में भी बदलाव किया गया है. नई फीस 1 जुलाई 2026 से लागू है.



