Special Coverage
Gold Rate in Delhi 17 April 2025: दूसरे दिन भी बढ़ा सोने का ग्राफ, 1,140 रुपये की हुई बढ़ोतरी, निवेशकों की धड़कनें तेज
Gold Rate in Delhi 17 April 2025: दूसरे दिन भी बढ़ा सोने का ग्राफ, 1,140 रुपये की हुई बढ़ोतरी, निवेशकों की धड़कनें तेज
Authored By: Khursheed
Published On: Thursday, April 17, 2025
Last Updated On: Thursday, April 17, 2025
दिल्ली समेत देश के सभी शहरों में सोने के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. अमेरिका सरकार द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने की वजह से ऐसा देखने को मिल रहा है. 16 अप्रैल को 24 कैरेट सोने में 990 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी.इसके साथ ही 17 अप्रैल को भी दूसरे दिन 1,140 रुपये की तेजी आई है. गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है.ऐसे में सोने में निवेश करने वालों के लिए अनिश्चितता बनी हुई है कि सोने में निवेश करें या नहीं.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Thursday, April 17, 2025
ट्रंप 2.0 सरकार ने भारत पर टैरिफ की बढ़ोतरी की है.ऐसे में भारत को अमेरिका में सामान बेचने पर 26 प्रतिशत टैक्स देना होगा. टैरिफ बढ़ाए जाने पर आर्थिक क्षेत्र में उथल-पुथल मची हुई है. साथ ही सोने के दामों में भी उतरा-चढ़ाव जारी है. दिल्ली में 17 अप्रैल को सोने के दामों में दोबारा उछाल आया है.24 कैरेट सोने के भाव में 1,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है.गुरुवार को 24 कैरेट सोने के दाम 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर आप सोने में निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं.
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें और रुझान
कीमत में रिकॉर्ड बढ़तरी: 17 अप्रैल को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, जिसमें स्पॉट गोल्ड (हाजिर मूल्य) 2,87,213 रुपये प्रति आउन्स (28.35 ग्राम) है.
वजह: बढ़ोतरी का मुख्य कारण कमजोर डॉलर, टैरिफ, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव, और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की ओर रुख किया. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी में वृद्धि से मांग में इजाफा हुआ है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा है.
प्रिडिक्शन: विश्लेषकों का अनुमान है कि यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहती हैं, तो वर्ष के अंत तक सोने की कीमत 3,08,384 रुपये प्रति आउन्स (28.35 ग्राम) तक पहुंच सकती है.
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम (₹)
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 8,935 (प्रति ग्राम) रुपये हैं. कल यानी 16 अप्रैल के मुकाबले गुरुवार को सोने के दामों में 105 रुपये का उछाल आया है.
नई दिल्ली में 17 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट (₹):
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹8,935 | ₹8,830 | + ₹105 |
10 | ₹89,350 | ₹88,300 | + ₹1050 |
आज नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम (₹)
वहीं बात करें 24 कैरेट सोने की तो इसमें भी 114 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी देखने को मिली है.17 अप्रैल को नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 9,746 रुपये है. हालांकि सोने के दामों में कई दिनों से गिरावट देखने को मिली थी.
नई दिल्ली में 17 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का रेट :
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹9,746 | ₹9,632 | + ₹114 |
10 | ₹97,460 | ₹96,320 | + ₹1,140 |
आज नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने के दाम
आज 17 अप्रैल को नई दिल्ली में 18 कैरेट के सोने के दाम 7,311 (प्रति ग्राम) रुपये है. इसमें भी 86 रुपये की बढ़तरी हुई है. 17 अप्रैल को सोने का भाव 7,225 (प्रति ग्राम) रुपये था. जिसमें बीते दिनों गिरावट दर्ज की गई थी.
नई दिल्ली में 17 अप्रैल को 18 कैरेट सोने के दाम :
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹7,311 | ₹7,225 | + ₹86 |
10 | ₹73,110 | ₹72,250 | + ₹860 |
पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (₹):
दिनांक | 22 कैरट का भाव | 24 कैरट का भाव |
---|---|---|
Apr 17, 2025 | ₹8,935 (+105) | ₹9,746 (+114) |
Apr 16, 2025 | ₹8,830 (+95) | ₹9,632 (+99) |
Apr 15, 2025 | ₹8,735 (-35) | ₹9,533 (-33) |
Apr 14, 2025 | ₹8,770 (-15) | ₹9,566 (-16) |
Apr 13, 2025 | ₹8,785 (0) | ₹9,582 (0) |
Apr 12, 2025 | ₹8,785 (+25) | ₹9,582 (+27) |
Apr 11, 2025 | ₹8,760 (+185) | ₹9,555 (+202) |
Apr 10, 2025 | ₹8,575 (+270) | ₹9,353 (+294) |
Apr 9, 2025 | ₹8,305 (+65) | ₹9,059 (+71) |
Apr 8, 2025 | ₹8,240 (-60) | ₹8,988 (-65) |
सोने में क्यों जारी है उतार-चढ़ाव?
भारत समेत दुनिया भर में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसलिए जारी है क्योंकि अमेरिका ने भारत पर नया टैरिफ लगाया है. साथ ही इसकी वजह से ट्रेड वार बढ़ा है. पिछले दिनों सोने की गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई निवेशक दूसरी जगह अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने को बेच रहे थे.
सोने में निवेश करने के फायदे
- सुरक्षित निवेश
जब शेयर बाजार या अर्थव्यवस्था अस्थिर होती है, तब सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में उभरता है
राजनीतिक संकट, युद्ध, मंदी या वैश्विक महामारी के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है
- महंगाई से सुरक्षा
जब महंगाई बढ़ती है और मुद्रा की क्रय शक्ति घटती है, तब सोना अपनी कीमत बनाए रखता है या बढ़ता है
इसलिए यह महंगाई से बचाव का एक बेहतरीन तरीका है।
- लिक्विड एसेट
फिजिकल गोल्ड या डिजिटल गोल्ड को आसानी से कैश में बदला जा सकता है
- पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन
सोने में निवेश आपके निवेश पोर्टफोलियो को संतुलन प्रदान करता है
जब शेयर और रियल एस्टेट जैसे एसेट्स अस्थिर हों, तो सोना स्थिर रिटर्न दे सकता है
- वैश्विक मांग
सोने की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है — इसलिए इसकी कीमतों में दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहती है
- सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व
भारत में शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है
इससे यह न केवल निवेश बल्कि संपत्ति का रूप भी बनता है.
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
सोने की कीमतों को तय करने के कई कारण हैं. देश में किस शहर में कितने रुपये तौला सोना मिलेगा, यह इस पर निर्भर करता है कि ज्वेलर्स किस भाव पर सोना खरीद हैं, इसे स्पॉट रेट यानी हाजिर भाव कहते हैं और मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर सोना किस भाव पर ट्रेड कर रहा है उसी आधार पर स्पॉट प्राइज तय किया जाता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम सोना किस रेट पर मिल रहा है इस बात पर डिपेंड करता है कि सोने की कीमत कितनी होगी. इसके अलावा सरकार द्वारा उन पर लागाया जाने वाला ट्रैक् और रुपये की कीमतों की वजहों से भी सोने की कीमतों को तय किया जाता है.
क्या है निवेश का अगला कदम?
निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे के लिए सोने से बढ़िया कोई रास्ता नहीं हो सकता है. सोने को निवेश के तौर पर शुरू से ही अपनाया जाता है. हालांकि, सोने में अल्पकालिक तौर पर बढ़ोतरी और गिरावट जारी है. इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?
सोने की पहचान ISO (Indian Standard Organization) हॉल से होती है अगर किसी सोने पर आईएसओ हॉल मार्क नहीं है तो वो निकली सोना हो सकता है.
- 24 कैरट के सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है जबकि 22 कैरट के सोने में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है.
- 22 कैरट के सोने मं 9 प्रतिशत तांबा, चांदी, जिंक जैसे धातु को पाए जाते हैं.
- 24 के सोने पर 999, 23 कैरट पर 958, 22 कैरट 916 और 18 कैरट पर 750 लिखा होता है.
- सोने को चेक करने के लिए चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता है तो वह असली सोना है.
पानी डालकर भी सोने को परखा जा सकता है. अगर सोना पानी में डूब जाता है तो उसमें कोई मिलावट नहीं है, वहीं अगर सोना पानी में तैरने लगे तो समझ लेना कि उसमें मिलावट है क्योंकि मिलावटी सोना हल्का होता है और पानी के ऊपर तैरने लगता है.