सोना हुआ ₹98,243 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1.12 लाख पार, निवेशकों की टिकीं नजरें 

Authored By: Nishant Singh

Published On: Sunday, July 20, 2025

Last Updated On: Sunday, July 20, 2025

सोने और चांदी की रिकॉर्डतोड़ कीमतें, निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी
सोने और चांदी की रिकॉर्डतोड़ कीमतें, निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी

Cost of Gold and Silver this week: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. 24 कैरेट सोना 732 रुपए बढ़कर 97,511 से 98,243 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 22 कैरेट सोना 89,320 से बढ़कर 89,991 रुपए और 18 कैरेट सोना 73,133 से 73,682 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं, चांदी का भाव 5,120 रुपए उछलकर 1,07,580 से बढ़कर 1,12,700 रुपए प्रति किलो हो गया. 1 जनवरी 2025 से अब तक सोना 76,162 से 98,243 रुपए तक यानी करीब 28.99% और चांदी 86,017 से 1,12,700 रुपए तक यानी 31.02% महंगी हो चुकी है.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Sunday, July 20, 2025

Cost of Gold and Silver: इस हफ्ते सोना और चांदी दोनों की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. जहां 24 कैरेट सोना 700 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है, वहीं चांदी 1.12 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है. इस बढ़त के पीछे वैश्विक आर्थिक अस्थिरता को बड़ी वजह माना जा रहा है, जिससे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों की मांग तेज़ हुई है. अमेरिका की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनिश्चितता के माहौल ने निवेशकों को एक बार फिर सोने-चांदी की ओर मोड़ दिया है. इस साल अब तक सोना करीब 29% और चांदी 31% तक महंगी हो चुकी है. लगातार बढ़ती कीमतें इस ओर इशारा कर रही हैं कि बाजार में निवेश के लिए बहुमूल्य धातुएं एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं.

सोने-चांदी की कीमतों में हफ्ते भर में जबरदस्त उछाल

सोने और चांदी दोनों की कीमत में इस हफ्ते बढ़त देखी गई है. सोने के दाम में 700 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ. वहीं, चांदी का भाव 5,100 रुपए से अधिक बढ़ गया है.  इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 98,243 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 97,511 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 732 रुपए की बढ़त को दर्शाता है.

हर कैरेट सोने में बढ़ोतरी, 22 और 18 कैरेट भी नहीं पीछे

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 89,991 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 89,320 रुपए था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 73,133 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 73,682 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 5,120 रुपए बढ़कर 1,12,700 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,07,580 रुपए प्रति किलो थी. चांदी अपने उच्चतम स्तर के करीब बनी हुई है. 14 जुलाई को चांदी ने 1,13,867 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था.

चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.12 लाख के पार और ऑल-टाइम हाई के करीब

सोने और चांदी में बढ़त की वजह वैश्विक अस्थिरता माना जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कई देशों पर टैरिफ लगाए जाने के कारण ग्लोबल स्तर पर अनिश्चितता में इजाफा हुआ है. वैश्विक अनिश्चितता के समय सुरक्षित माने जाने के कारण दुनिया भर में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है और मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति के कारण इनकी कीमतों में इजाफा होता है.

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,081 रुपए या 28.99 प्रतिशत बढ़कर 98,243 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 26,683 रुपए या 31.02 प्रतिशत बढ़कर 1,12,700 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है.

(आईएएनएस इनपुट के साथ) 

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें