Special Coverage
हर दिन 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई, जानें कितना टैक्स देते हैं टॉप बिजनेस परिवार
Authored By: Suman
Published On: Thursday, August 14, 2025
Last Updated On: Thursday, August 14, 2025
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया लिस्ट के अनुसार अंबानी परिवार का वैल्युएशन 28.2 लाख करोड़ रुपये है. अंबानी परिवार लगातार दूसरे साल इस सूची में शीर्ष पर है.
Authored By: Suman
Last Updated On: Thursday, August 14, 2025
देश के 300 टॉप कारोबारी घराने हर दिन करीब 7 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं. इनमें मुकेश अंबानी का परिवार सबसे आगे हैं. बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया लिस्ट के अनुसार अंबानी परिवार का वैल्युएशन 28.2 लाख करोड़ रुपये है. अबानी परिवार लगातार दूसरे साल इस सूची में शीर्ष पर है.
The 2025 Barclays Private Clients Hurun India Most Valuable Family Businesses List पिछले साल से ही जारी होनी शुरू हुई है. लिस्ट के अनुसार देश के 300 सबसे अमीर कारोबारी घरानों का कुल वैल्युएशन 1.6 लाख करोड़ डॉलर यानी 143 लाख करोड़ रुपये है. यह देश के जीडीपी का करीब आधा हिस्सा है. यही नहीं यह टर्की और फिनलैंड की जीडीपी से भी ज्यादा है.
अंबानी परिवार के बाद इस सूची में दूसरे स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला का परिवार है. इनके परिवार का वैल्युएशन 6.5 लाख करोड़ रुपये है. इसके बाद तीसरे स्थान पर जिंदल परिवार है जिनका कुल वैल्युएशन 5.7 लाख करोड़ रुपये है. टॉप तीन कारोबारी घरानों का वैल्युएशन 40.4 लाख करोड़ रुपये 471 अरब डॉलर है जो फिलीपींस के जीडीपी के बराबर है.
अनिल अग्रवाल परिवार इस सूची में छठे स्थान पर है जिसका वैल्यूएशन 2.6 लाख करोड़ रुपये है. टॉप 10 में वही कारोबारी घराना शामिल हो पाया है जिसका वैल्यूएशन 2.2 लाख करोड़ रुपये है.
इस सूची में कुछ अन्य प्रमुख कारोबारी घरानों में सोलर इंडस्ट्री से जुड़ा नुवाल परिवार (1.6 लाख करोड़ रुपये), अपोलो हॉस्पिटल्स का रेड्डी परिवार (1 लाख करोड़ रुपये) और जीएमआर का गांधी परिवार (98,300 करोड़ रुपये) शामिल है.
रिपोर्ट के अनुसार इन परिवारों ने पिछले साल औसतन हर दिन 7,100 करोड़ रुपये की कमाई की. फर्स्ट जनरेशन यानी पहली पीढ़ी के परिवारों में टॉप 20 सबसे वैल्यूएबल परिवारों में अडानी परिवार सबसे ऊपर है जिसका वैल्यूएशन 14 लाख करोड़ रुपये है. इसके बाद करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये के वैल्युएशन के साथ पूनावाला परिवार है.
कितना देते हैं टैक्स
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अमीर कारोबारी घराने देश में इंडस्ट्री खड़ी कर रहे हैं, नौकरियां तैयार कर रहे हैं ओर कुल कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में इनका करीब 15 फीसदी योगदान है. इन 300 परिवारों ने पिछले साल कुल 1.8 लाख करोड़ रुपये का टैक्स दिया है. इन्होंने कुल 20 लाख लोगों को रोजगार दे रखा है जो बहरीन की समूची जनसंख्या से भी ज्यादा है.
अब इस सूची में टॉप 10 में वही कारोबारी घराना शामिल हो सकता है जिसका वैल्युएशन कम से कम 2.2 लाख करोड़ रुपये हो. सूची में अनिल गुप्ता परिवार सबसे तेजी से बढ़ा घराना है जिसका शुरुआत से अब तक वैल्युएशन करीब 1,116 गुना बढ़ गया है. इसके बाद बेनु बांगुर परिवार (627x) और धर्मपाल अग्रवाल परिवार (452x) शामिल है.
यह भी पढ़ें :- अनिल अंबानी की मुश्किल बढ़ी, आज टूट गए समूह के शेयर















