Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2025: वरीयान योग से बढ़ेगी नजदीकी या लव पार्टनर से होगा ब्रेकअप, जानने के लिए पढ़िये दैनिक लव राशिफल

Authored By: JP Yadav

Published On: Monday, February 24, 2025

Last Updated On: Monday, February 24, 2025

25 february aaj ka love rashifal
25 february aaj ka love rashifal

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2025: वरीयान योग का निर्माण मंगलवार (25 फरवरी, 2025) को हो रहा है. इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव किन-किन राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा. जानने के लिए पढ़ें मंगलवावर (25 फरवरी, 2025) का प्रेम राशिफल.

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Monday, February 24, 2025

Love Rashifal 25 February 2025 : वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (25 फरवरी 2025) को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पड़ रही है. चिंता और खुशी की बात यह है कि मंगलवार को वरीयान योग बन रहा है. वरीयान योग का निर्माण कई राशि के जातकों के लिए अच्छा होता है तो कुछ राशियों के लिए नुकसानदेय. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, वरीयान योग का संबंध धन के देवता कुबेर से है. वरीयन योग में जन्में लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. इन्हें इच्छित चीजें जीवन में मिलती हैं.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन औसत रहेगा. सिंगल्स हैं तो कोई पुराना मित्र (लड़का/लड़की) विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है. लव पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. बातचीत के दौरान अनबन, विवाद और मतभेद पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे. इसके लिए जरूरी है कि पार्टनर की बातों को और उसकी सलाह-सुझाव को प्राथमिकता दें. शादीशुदा हैं तो पति-पत्नी के बीच काफी समय से जारी परेशानियां समाप्त होंगीं. इसके साथ ही पति-पत्नी प्यार भरा समय बिताएंगे.

शुभ अंक शुभ रंग
9 संतरी

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहद सामान्य रहेगा. लव पार्टनर आपके पक्ष को सही से समझ नहीं पाएगा, जिससे प्यार के मामले में आपको थोड़ी मुश्किलें आएंगीं. बावजूद इसके आपको बहुत अधिक तनाव लेने की जरूरत नहीं है. बातचीत के जरिये अनबन दूर कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों पर वरीयान योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे शादीशुदा कपल के रिश्ते में दरार आएगी. अनबन हो सकती है और डेट पर जाने का बना प्लान कैंसिल हो सकता है.

शुभ अंक शुभ रंग
2 नारंगी

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि से जुड़े सिंगल्स को अपना हमसफर मिल सकता है. जल्द ही आपकी मुलाकात सच्चे प्यार से होगी. क्रश के साथ संबंध जोड़ने का वक्त आ गया है. लव पार्टनर के साथ मंगलवार को अच्छा समय गुजरेगा, जिससे रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ेगा. मंगलवार का दिन खत्म होने से पहले कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है. जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

शुभ अंक शुभ रंग
6 पिंक

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

इस राशि के कुछ जातक अपनी भावनाओं को खुले दिल से साझा करेंगे और अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे. कर्क राशि के वो जातक जो किसी को डेट कर रहे हो तो उनका मंगलवार को पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है. किसी मुद्दे पर झगड़ा होगा जिसके बाद पार्टनर पहल करके आपसे ब्रेकअप करेगा. शादीशुदा कपल के लिए ये दिन सामान्य रहेगा. पति-पत्नी साथ में समय बिताएंगे.

शुभ अंक शुभ रंग
2 गुलाबी

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि के सिंगल जातकों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आएगा. लव पार्टनर साथ में समय बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता सामंजस्यपूर्ण रहेगा. शादीशुदा कपल के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. मंगलवार का ज्यादातर समय आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ बिताएंगे.

शुभ अंक शुभ रंग
7 गोल्डन

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

मंगलवार को लव पार्टनर के साथ डेट पर जाएंगे और पूरा दिन ‘खास’ के साथ बिताएंगे. अकेले में पार्टनर के साथ समय बिताने से आपको बेहद खुशी होगी. मुलाकात और बात करने के दौरान आपको अपने पार्टनर से अपने विचार और भावनाओं को स्पष्ट रूप से साझा करने की आवश्यकता होगी. शादीशुदा लोगों के लिए ये दिन सामान्य रहेगा.

शुभ अंक शुभ रंग
1 हरा

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि से जुड़े प्रेमी-प्रेमिका आज डेट पर जा सकते हैं. इस दौरान दोनों क्वालिटी टाइम बिताएंगे और टेंशन दूर होगी. सिंगल्स को शाम तक खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो आज आप दोनों के बीच बहुत गहरा संवाद हो सकता है. इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा.

शुभ अंक शुभ रंग
5 पीला

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

इस राशि के वो जातक जो किसी से प्यार करते हैं तो उनका आपके प्रति आकर्षण और बढ़ेगा. मंगलवार को आपको अपनी भावनाओं को खुले दिल से पार्टनर के साथ जताने का समय और मौका मिलेगा. आज का दिन लव पार्टनर के लिए भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त रहेगा. शादीशुदा लोगों की लाइफ सामान्य ही रहेगी, कुछ खास नहीं है.

शुभ अंक शुभ रंग
9 भूरा

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

वरीयान योग का अशुभ प्रभाव आपके रिलेशनशिप पर पड़ेगा, जिससे लोगों का ब्रेकअप हो सकता है. वरीयान योग से शादीशुदा लोगों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा. शादीशुदा लोग सामान्य जीवन जिएंगे.

शुभ अंक शुभ रंग
3 काला

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा. लव पार्टनर के साथ अकेले में वक्त बिताएंगे तो मन की टेंशन में कम होगी. शादीशुदा कपल के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा. लव पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं, लेकिन संयम और समझदारी से दिक्कत दूर हो जाएगी.

शुभ अंक शुभ रंग
1 नारंगी

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि के जातक मंगलवार को अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते यानी ऑफिस में व्यस्तता के चलते सोलमेट से बातचीत नहीं होगी. शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा. आपने कोई राज़ छुपाया है तो वह सामने आ सकता है. यह खुलासा आपके पक्ष में जाएगा. अपने पार्टनर के साथ आत्मीयता बढ़ाने के लिए कुछ समय बिताएं. लव पार्टनर के साथ मंगलवार शाम को एक रोमांटिक डिनर का आयोजन करेंगे.

शुभ अंक शुभ रंग
6 भूरा

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

सिंगल्स हैं और आप किसी से एकतरफा प्यार करते हैं या लगाव रखते हैं तो मंगलवार को मुलाकात और मौका मिलने पर अपनी फीलिंग्स के बारे में बता सकते हैं. लल पार्टनर के साथ अवरोध समाप्त होगा. लव रिलेशनशिप में हैं तो दोपहर बाद साथी से मुलाकात होगी. उनके साथ रोमांटिक पल बिताएंगे, जिससे आपके रिश्ते में एक नई ऊर्जा और ताजगी आएगी. शादीशुदा हैं तो छोटे विवादों से बचें और अपने पार्टनर के साथ संवाद बढ़ाएं.

शुभ अंक शुभ रंग
8 हरा

डिस्क्लेमर

यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई है. इन पर विश्वास करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा करना बेहतर रहेगा.

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें