Daily Horoscope News
Aaj Ka Love Rashifal: कैसी रहेगी सभी 12 राशियों की लव लाइफ? जानने के लिए पढ़िये 4 अप्रैल, 2025 का Love Horoscope
Aaj Ka Love Rashifal: कैसी रहेगी सभी 12 राशियों की लव लाइफ? जानने के लिए पढ़िये 4 अप्रैल, 2025 का Love Horoscope
Authored By: JP Yadav
Published On: Thursday, April 3, 2025
Last Updated On: Thursday, April 3, 2025
Aaj Ka Love Rashifal 04 April 2025: 3 अप्रैल को ही मंगल देव ने राशि परिवर्तन कर ली है. इससे मंगल देव कर्क राशि में मौजूद हैं. ऐसे में मंगल गोचर का सीधा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा. जानने के लिए पढ़ें दैनिक लव राशिफल.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Thursday, April 3, 2025
Aaj Ka Love Rashifal 04 April 2025 : वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, शुक्रवार (4 अप्रैल, 2025) को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पड़ रही है. इसके साथ ही शोभन योग और अतिगंड योग भी बन रहा है. इसके अलावा, इससे एक दिन पहले 3 अप्रैल, 2025 को सुबह-सुबह मंगल देव ने कर्क राशि में एंट्री की है. दिन शुक्रवार (4 अप्रैल 2025) के लव राशिफल के बारे में जानने के लिए पढ़िये यह स्टोरी.
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि के सिंगल जातकों की जिंदगी सामान्य रहेगी. प्यार की लाइफ में एंट्री नहीं होने वाली है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के चलते मेष राशि के जातकों की लव लाइफ में तनाव बढ़ेगा. पिछले दिनों लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हुई है तो बातचीत से रिश्ते को मजबूत करें.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
18 | पिंक |
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृष राशि के सिंगल जातकों का मन शुक्रवार को परेशान रहेगा. जिंदगी में प्यार की एंट्री को लेकर परेशान रहेंगे. ध्यान रखें कि प्यार के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं करेंगे, तो अच्छा रहेगा. लव पार्टनर का ध्यान रखें और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. दूसरों पर ज्यादा नजर डाली तो वर्तमान में रिश्ता टूट जाएगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
11 | नारंगी |
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि से जुड़े सिंगल जातकों के घर शादी के लिए वर की तलाश कर रहे हैं तो उन्हें शुक्रवार को खुशखबरी नहीं मिलेगी.
शादीशुदा पति-पत्नी हैं या फिर लव पार्टनर्स, एक दूसरे से बातचीत अधिक करें और इसके अलावा पुरानी बातों को याद करके मन भी परेशान रहेगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
10 | बैंगनी |
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि से जुड़े जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उन्हें सच्चा प्यार शुक्रवार को भी नहीं मिलेगा. लाइफपार्टनर का मन परेशान रहेगा. किसी तरह की लापरवाही आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में सतर्क रहें.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
2 | भूरा |
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन मिला जुला रहेगा. आपको सलाह है कि अगर अपने साथी से कोई बात छुपा रहे हैं, तो उसके कारण आपके रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी. घरवालों के साथ घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो कुछ वक्त के लिए प्लान कैंसिल करना ही उचित रहेगा. शादीशीद लोगों की जिंदगी में कोई हलचल नहीं होगी.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
6 | हरा |
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के सिंगल जातकों की जिंदगी सामान्य रहेगी. लाइफपार्टनर के साथ सुनहरे व शांति के पल बिताएंगे. घरवालों के साथ दोपहर से पहले कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है. इससे खुशी दोहरी हो जाएगी.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
15 | स्लेटी |
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि के सिंगल जातकों के लिए शुक्रवार को अच्छी खबर आएगी. सिंगल लोगों की सच्चे प्यार की तलाश पूरी होगी. जो लोग विवाहित हैं या किसी के साथ रिलेशन में हैं, उनके लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आएगा. लोग लव पार्टनर के साथ समय बिताएंगे.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
18 | सुनहरा |
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

वृश्चिक राशि के सिंगल जातकों की जिंगदी सामान्य रहेगी. कहीं रिश्ते की बात चल रही है, तो शुक्रवार को रिश्ता पक्का करना सही नहीं रहेगा. ऐसे में धैर्य रखें. इससे आपका मन बेचैन रहेगा. विवाहित का पार्टनर संग झगड़ा चल रहा है, तो परिस्थिति पहले के मुकाबले सामान्य होगी.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
11 | नारंगी |
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से किसी दोस्त संग तय हो सकता है. धनु राशि के कपल के लिए शुक्रवार का दिन मिला जुला रहेगा. प्यार और रोमांस के मामले में बोरिंग रहेगा. दिनभर आपका मन बेचैन रहेगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
3 | बैंगनी |
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के सिंगल जातक यानी जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए ये दिन यादगार नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर मन परेशान रहेगा. लव पार्टनर्स के साथ वक्त बिताने से प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी. दोपहर के बाद घरवालों के साथ शॉपिंग के लिए बाहर जाएंगे, तो अच्छा रहेगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
19 | पीला |
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि के शादीशुदा जातकों का शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत करने से आपका प्यार और गहरा होगा. ऑफिस के काम के चक्कर में सिंगल जातक व्यस्त रहेंगे.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
8 | पिंक |
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मंगल देव की विशेष कृपा से कपल का दिन यादगार बनेगा। साथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे, जिससे उनके बारे में कई नई बातों के बारे में जानने को मिलेगा।
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
2 | स्लेटी |
डिस्क्लेमर
यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई है. इन पर विश्वास करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा करना बेहतर रहेगा.