Daily Horoscope News
Aaj Ka Rashifal Monday 14 july 2025 : मेष से मीन तक किन राशियों को होगा लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानने के लिए पढ़िये Daily Horoscope
Authored By: JP Yadav
Published On: Sunday, July 13, 2025
Last Updated On: Sunday, July 13, 2025
Aaj Ka Rashifal Monday 14 july 2025: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का हाल जानने के लिए पढ़िये दैनिक राशि फल.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Sunday, July 13, 2025
Aaj Ka Rashifal Monday 14 july 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (14 जुलाई, 2025) को श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पड़ रही है. सावन महीने का पहला सोमवार व्रत है. यहां बता दें कि चतुर्थी तिथि रात 12 बजे तक रहेगी. शाम 4 बजकर 14 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा. साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर के 15 जुलाई की सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा. इस दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

पैसों से जुड़ा कोई पुराना लेन-देन आज फायदेमंद साबित हो सकता है. बिजनेस में अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बिजनेस से जुड़े अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें. करियर की बात करें तो सोमवार को काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपके व्यवहार और काम का सकारात्मक असर दूसरों पर पड़ेगा. छात्रों के लिए पढ़ाई में सफलता मिलने का योग है.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

सोमवार को बच्चों की समस्याओं में आपका सहयोग उनके लिए उचित रहेगा। पढ़ाई में फोकस बना रहेगा. करियर की बात करें तो नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, धैर्य बनाकर रखें. बिजनेस में व्यवसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए संयम ही उचित रहेगा.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातक आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दें. खर्चों को सीमित रखें और अनावश्यक मामलों में हस्तक्षेप से बचें. करियर की बात करें तो नई नौकरी के योग बन रहे हैं. किसी उलझन का समाधान होगा जिससे मन हल्का रहेगा. सोमवार को किसी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

बिजनेसमैन किसी कंपनी के साथ साझेदारी कर सकते हैं. नई योजनाओं पर काम शुरू होगा.छात्र किसी कठिन विषय में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थी ध्यान से पढ़ाई करें. दिनचर्या व्यवस्थित रखने से कार्य समय पर पूरे होंगे. काम पर ध्यान देना भविष्य में फायदेमंद रहेगा. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

बिजनेस में नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. राजनीतिक संबंध भी लाभ देंगे. सोमवार को पारिवारिक सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. ऑफिस में प्रेजेंटेशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. डाउट्स क्लियर करने का सही मौका मिलेगा.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

छात्र सोमवार को प्रोजेक्ट पूरा करने में भाई-बहन या टीचर की मदद लें. करियर की बात रें तो ऑफिस में काम का दबाव रहेगा. सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें. बिजनेस में व्यावसायिक सफलता से माता-पिता प्रसन्न होंगे. सोमवार को इस राशि का जातक फिजूलखर्ची से बचें. अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

सोमवार को सुख-सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी में खर्च होगा. छात्रों और बच्चों को आपकी सलाह से लाभ मिलेगा. दिन तरक्की देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. बिजनेस में अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

सोमवार को शिक्षकों का दिन व्यस्त रहेगा. करियर में काम समय पर पूरे होंगे. समाज में आपकी छवि सुधरेगी. बिजनेस में आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन सकती है. सो्मवार को आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. मेहमानों का आना-जाना हो सकता है.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. धनु राशि के जातकों की रुकी हुई आर्थिक समस्या सुलझ सकती है. करियर की बात करें तो जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा. बिजनेस में कोई नई योजना शुरू हो सकती है.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे. बिजनेस में प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिल सकता है. करियर के लिहाज से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. सकारात्मक सोच से काम सफल होंगे. धन के मामलों में सजग रहें वरना आपको नुकसान हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

सोमवार को आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. करियर के लिहाज से अतिरिक्त जिम्मेदारियां पूरी होंगी. समाज में पहचान बढ़ेगी. बिजनेस में फैशन डिजाइनिंग से लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. निजी जीवन की बात करें तो पुराने दोस्त से बात होगी. लव लाइफ सोमवा को अच्छी रहेगी.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

सोमवार को लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा. जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. कार्यक्षेत्र में तालमेल अच्छा रहेगा. मार्केटिंग में सफलता मिलेगी. सोमवार को धन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कोई अच्छी खबर आ सकती है.
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस दैनिक राशिफल की सामग्री प्राचीन ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों और सामान्य वैदिक गणनाओं पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है. किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय (जैसे विवाह, करियर, निवेश, स्वास्थ्य संबंधी निर्णय आदि) लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से व्यक्तिगत परामर्श अवश्य लें.
गलगोटियाज टाइम्स इस राशिफल की पूर्णत: सत्यता या इसके किसी भी प्रकार के प्रभाव की गारंटी नहीं देता.
















