Daily Horoscope News
Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: मेष से लेकर मीन राशि तक कैसी रहेगी गुरुवार को जिंदगी, जानने के लिए पढ़िये Daily Horoscope
Authored By: JP Yadav
Published On: Wednesday, June 11, 2025
Last Updated On: Wednesday, June 18, 2025
Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: ✨ मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का हाल जानने के लिए पढ़िये दैनिक राशि फल.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Wednesday, June 18, 2025
Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (12 जून, 2025) को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ रही है. प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी. दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक शुभ योग रहेगा. इस दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है. आज का दिन व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है. इतना ही नहीं आज आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी प्यार देखने को मिलेगा और जीवनसाथी आपसे कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कह सकता है. ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है. लंबे समय से सोची हुई कोई बात पूरी हो सकती है जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृष राशि से जुड़े लोगों को लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाना पड़े जिसका असर आपकी जेब पर भी दिखाई देगा. आपको सलाह है कि फिलहाल अपनी सेहत का ख्याल रखे. आज कामकाज के सिलसिले में आज का दिन आपके लिए सहयोगी साबित होगा. वैवाहिक लोगों के जीवन में आज तनाव थोड़ा बढ़ सकता है. आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है. आज किसी बात को लेकर अति आत्मविश्वास में न रहें.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

गुरुवार को व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग रहने वाले हैं. प्रेम जीवन में रह रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. दरअसल, आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा. शादीशुदा लोगों को आज अपनी संतान को लेकर कोई बड़ी खुशी मिल सकती है. मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में पक्ष में रहने वाला है. आज आपके सामने कम ही आर्थिक चुनौतियां रहेंगी और आपकी आमदनी अच्छी रहेगी.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

गुरुवार को आप अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं. साथ ही आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत दिखाई देंगे. पारिवारिक लोगों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. गुरुवार को अपनी माता के प्रति आप विशेष लगाव महसूस करें. आज घर परिवार में जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई बातचीत चल सकती है, जिससे आपको लाभ भी मिल सकता है. गुरुवार को ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा. आज इस राशि के पेशेवर व्यक्तियों के दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के लोगों को काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको खांसी जुकाम जैसा संक्रामक रोग के कारण परेशानी हो सकती है. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल है. निजी जीवन प्यार भरा रहेगा लेकिन विरोधियों से सावधान रहें. इस राशि के जातकों को विदेश से जुड़ा कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है. विदेश जाने की कोई खबर आपको मिल सकती है.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि से जुड़े जातका का तनाव के कारण आर्थिक स्थिति और कारोबार भी काफी प्रभावित हो सकता है. गुरुवार को कामकाज के मामले में खुद पर पूरा भरोसा रखें ताकि आप अच्छे से काम कर सकें. आज आपको अपनी ससुराल जाने की मौका भी मिल सकता है. किसी भी बात को लेकर खुद पर तनाव को हावी न होने दे. मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है या व्यापार में अच्छे लाभ के योग भी बनेंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आपका जीवन साथी आपके रंग में रंगा हुआ नजर आएगा. आज वे आपको काम की कुछ सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी. यदि आपका जीवनसाथी कोई काम करना चाहता है तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप उनका साथ दें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि से जुड़े जातकों के ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा. आज आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी, इसलिए आर्थिक रूप से दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है लेकिन मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे. नौकरी के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. आज आपको सलाह है कि किसी से भी कोई कर्ज न लें क्योंकि, ऐसा करना आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है. दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आप जिससे प्यार करते हैं आज उससे खुलकर अपने दिल की हर बात कह सकते हैं और आज वह भी आपके प्यार में डूबा हुआ नजर आएगा. अगर आप शादीशुदा हैं तो बच्चे भी आज आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. आज आमदनी के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है. जिससे आज आप खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। नौकरीपेशा जातक आज अपनी नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा. परिवार में भी तालमेल अच्छा रहेगा और माता का प्रेम आपको मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी आपको मिल सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे. अगर अपना घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं. आर्थिक रूप से भी आज आपका दिन मजबूत रहेगा.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

नौकरीपेशा लोग अपने साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. किसी भी तरह का निवेश करते समय सावधानी बरतें, नुकसान भी हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आप काफी खुश महसूस करेंगे. कुंभ राशि से जुड़े लोगों का दांपत्य जीवन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा और वह अगले कुछ दिनों के लिए. गुरुवार को आपकी लाइफ पार्टनक के साथ लड़ाई भी हो सकती है.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

गुरुवार को इस राशि के जातकों के परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा. परिवार में प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की बात हो सकती है. धन का आगमन होगा, क्योंकि मीन राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति गुरुवार को पक्ष में रहने वाली है. गुरुवार को आप कोई बड़ी पॉलिसी खरीद सकते हैं या धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं. पति-पत्नी साथ में समय गुजारेंगे.
डिस्क्लेमर
यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई है. इन पर विश्वास करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा करना बेहतर रहेगा.
















