अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 18 साल बाद पर्दे पर वापसी, शुरू हुई फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Saturday, August 23, 2025

Updated On: Saturday, August 23, 2025

Akshay Saif Havaan Movie शूटिंग, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की वापसी.

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान लगभग 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शनिवार से शुरू हो चुकी है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Saturday, August 23, 2025

Akshay Saif Havaan Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज सितारे, अक्षय कुमार और सैफ अली खान, लंबे समय के बाद एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. करीब 18 साल बाद दोनों की जोड़ी पर्दे पर वापसी कर रही है और इस बार फिल्म का नाम है ‘हैवान’. शनिवार से फिल्म की शूटिंग का आगाज हो गया है. 

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो साझा किया, जिसमें वह सैफ और डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अब “हैवानियत शुरू करते हैं.” आखिरी बार दोनों साल 2008 में फिल्म टशन में साथ दिखे थे. ऐसे में फैंस को इस नई फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

अक्षय कुमार ने दी जानकारी 

वीडियो पोस्ट कर अक्षय ने इसे कैप्शन दिया, “हम सब ही हैं, थोड़े से शैतान. कोई ऊपर से संत है और कोई अंदर से हैवान. आज से फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, और वो भी अपने पसंदीदा डायरेक्टर प्रियदर्शन सर के साथ. लगभग 18 साल बाद सैफ के साथ काम करने का मौका मिला है. चलिए अब हैवानियत शुरू करते हैं!!”

पिछली बार ‘टशन’ में दोनों साथ आए थे नजर

बता दें, सैफ और अक्षय आखिरी बार साल 2008 में फिल्म ‘टशन’ में एक साथ नजर आए थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. यश राज फिल्म्स बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था. इसमें सैफ और अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे.

अक्षय कुमार और सैफ की वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का टीजर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया है, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाली है. टीजर में सौरभ शुक्ला की दमदार कॉमिक टाइमिंग भी देखने को मिली है. बता दें कि यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है. फिल्म 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

इस फिल्म का निर्माण स्टार स्टूडियोज, कांगड़ा टॉकीज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. वहीं सैफ अली खान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही ‘गो गोवा गॉन 2और ‘रेस 4’ में दिखाई देंगे. हाल ही में वह निर्देशक कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल की फिल्म ‘ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स’ में नजर आए थे, जो 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें :- ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का हिस्सा होंगे बॉबी देओल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण