आदित्य-यामी बेटे वेदविद संग पहुंचे स्वर्ण मंदिर, साथ में नजर आए संजय दत्त

आदित्य-यामी बेटे वेदविद संग पहुंचे स्वर्ण मंदिर, साथ में नजर आए संजय दत्त

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Thursday, December 19, 2024

Last Updated On: Saturday, April 26, 2025

Aditya Dhar, Yami Gautam, Vedvid aur Sanjay Dutt Golden Temple mein
Aditya Dhar, Yami Gautam, Vedvid aur Sanjay Dutt Golden Temple mein

निर्देशक आदित्य धर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन उसी बीच उन्होंने पत्नी यामी गौतम एवं बेटे वेदविद के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। उनके साथ अभिनेता संजय दत्त भी थे। स्वर्ण मंदिर परिसर के इन तीनों का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Authored By: अंशु सिंह

Last Updated On: Saturday, April 26, 2025

सोशल मीडिया पर सेलिब्रेटीज के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ताजा वीडियो निर्देशक आदित्य धर एवं उनकी पत्नी यामी गौतम का है, जब वे दोनों पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। तस्वीर में यामी गौतम ने सिर पर ऑफ व्हाइट रंग का दुपट्टा रख रखा है, जबकि आदित्य ने सफेद कुर्ता एवं एक शॉल ओढ़ा हुआ है। उनके साथ संजय दत्त की भी फोटो है, जिसमें वे कूल लुक में नजर आ रहे हैं। स्वर्ण मंदिर जाने से पहले संजय दत्त ने पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय ज्ञियानी टी स्टॉल में चाय एवं कचौड़ी का स्वाद भी लिया।

रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई दे सकते रणवीर सिंह

अभी कुछ दिन पहले ही आदित्य धर ने रणवीर सिंह के साथ भी स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए थे। रणवीर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। दरअसल, निर्देशक आदित्य धर की अगली फिल्म में संजय दत्त एवं रणवीर सिंह दोनों साथ काम कर रहे हैं। इनके अलावा, फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी दिखेंगे। यह एक्शन थ्रिलर भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ के इतिहास के कुछ प्रमुख ऑपरेशंस पर आधारित है। फिलहाल, इसके टाइटल का फैसला नहीं हो सका है। लेकिन रणवीर इसमें एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।

आदित्य धर की धूम धाम और बारामुल्ला जल्द होगी रिलीज

रणवीर सिंह कई दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें फरहान अख्तर की डॉन-3 है। इससे पहले, वे रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण एवं अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे। वे आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में भी दिखाई दिए थे। वहीं, अगर निर्देशक आदित्य धर की बात करें, तो इस अनटाइटल्ड फिल्म के अलावा वे ‘धूम धाम’, ‘बारामुल्ला’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जो अगले कुछ महीनों में रिलीज होंगी।

(हिंदुस्तान समाचार के इनपुट्स के साथ)

About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य मनोरंजन खबरें