फराह खान लेकर आ रही हैं नया टैलेंट शो ‘आंटी किसको बोला’, सुनीता आहूजा होंगी जज
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Thursday, August 28, 2025
Updated On: Thursday, August 28, 2025
फिल्ममेकर फराह खान एक बार फिर दर्शकों को नया एंटरटेनमेंट देने आ रही हैं. उनका नया टैलेंट शो ‘आंटी किसको बोला’ लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें जज के तौर पर सुनीता आहूजा और साजिद खान नजर आएंगे. शो का अनाउंसमेंट फराह ने सोशल मीडिया पर किया, जिस पर इंडस्ट्री के सितारों और फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया.
Authored By: Ranjan Gupta
Updated On: Thursday, August 28, 2025
Farah Khan New Talent Show: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अपने नए टैलेंट शो ‘आंटी किसको बोला’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं. फराह ने इस शो की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, जहां उन्होंने साजिद खान और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया. इस शो में सुनीता और साजिद जज की भूमिका निभाएंगे और महिलाओं में छिपे टैलेंट को सामने लाने में मदद करेंगे. फराह खान के इस नए शो की घोषणा होते ही इंडस्ट्री के दोस्तों और फैन्स ने सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है.
खुद फराह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
फिल्ममेकर फराह खान अब दर्शकों के लिए एक नया टैलेंट शो ‘आंटी किसको बोला’ लेकर आ रही हैं. इस शो की जानकारी खुद फराह ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ भाई साजिद खान और अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी दिखाई दे रही हैं.
इस शो में फराह खान के साथ सुनीता और साजिद भी जज के रूप में नजर आएंगे. पोस्ट साझा करते हुए फराह ने लिखा, “कल से शुरू हो रहा है हमारा नया शो ‘आंटी किसको बोला’. बहुत-बहुत धन्यवाद साजिद खान और सुनीता आहूजा को, जो जज बनकर आए और हर औरत में छिपी कला को सामने लाने में मदद की.”
कई दोस्तों और कलाकारों ने दी शुभकामनाएं
फराह के इस ऐलान के बाद इंडस्ट्री के कई दोस्तों और कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की भरमार देखने को मिली. मनीष पॉल ने लिखा, “फराह, मुझे ये आइडिया बहुत पसंद आया. शानदार काम, ढेर सारी बधाई.” वहीं एक यूजर ने लिखा, “मैं इस शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.” किसी ने फराह से मजाक में उनके कुक दिलीप के बारे में भी पूछ लिया.
फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग बनाती हैं और अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के घर जाकर इंटरव्यू भी करती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके कुक दिलीप फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘बदली सी हवा है’ पर थिरकते नजर आए थे.
इस वीडियो का निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है. पोस्ट साझा करते हुए फराह ने कैप्शन लिखा था, “शाहरुख, गौरी और आर्यन से दिलीप की इस हिमाकत के लिए माफी, लेकिन गाना इतना शानदार है कि वह खुद को रोक नहीं पाए.”
यह भी पढ़ें :- तलाक की खबरों के बीच गोविंदा ने पत्नी सुनीता संग सेलिब्रेट की गणेश चतुर्थी
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।
[newsletter_form]














