डेली करेंट अफेयर्स Saturday 17 May 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Friday, May 16, 2025

Updated On: Friday, May 16, 2025

Daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 May 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 शनिवार, 17 मई 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. ‘संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के नए अध्यक्ष के रूप में 15 मई, 2025 को किसने शपथ लिया?
(A) राज शुक्ला
(B) अजय कुमार
(C) मनोज सोनी
(D) प्रदीप कुमार जोशी

(B)
पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने 15 मई को यूपीएससी के नए चेयरमैन के रूप में शपथ ली. प्रीति सूदन का कार्यकाल 29 अप्रैल को समाप्त होने के बाद यूपीएससी के चेयरमैन का पद रिक्त था. यूपीएससी में अध्यक्ष के अलावा अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं. यूपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति छह वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की जाती है. केरल कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अजय कुमार ने 23 अगस्त, 2019 से 31 अक्टूबर, 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में काम किया.

Q2.समुद्री पानी को पीने लायक बनाने की स्वदेशी तकनीक हाल में किस संगठन ने विकसित की है?
(A) डीआरडीओ
(B)
इसरो
(C) रक्षा मंत्रालय
(D)
इनमें से कोई नहीं

(A)
कानपुर (यूपी) स्थित डीआरडीओ की प्रयोगशाला रक्षा सामग्री भंडार और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीएमएसआरडीई) ने आठ महीने के रिकॉर्ड समय में स्वदेशी ‘नैनोपोरस मल्टीलेयर्ड पॉलीमेरिक मेंब्रेन’ को तैयार कर दिया है.

Q3. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025 के विजेताओं को कितनी बढ़ी हुई राशि मिलेगी?
(A) 31 करोड़ रुपये
(B) 14 करोड़ रुपये
(C) 18 करोड़ रुपये
(D) इनमें से कोई नहीं

(A)
डब्ल्यूटीसी विजेताओं के लिए इस साल बढ़ी हुई पुरस्कार राशि अब बढ़कर करीब 31 करोड़ रुपये (36 लाख डॉलर) हो गई है. यह राशि पिछले चरण में दी गई पुरस्कार राशि से दोगुनी से भी ज्यादा है. ऑस्ट्रेलिया को 2023 में भारत के विरुद्ध डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने के लिए करीब 14 करोड़ रुपये (16 लाख डॉलर) मिले थे. अब 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स (ब्रिटेन) पर 11 जून से खेला जाएगा.

Q4. .टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) दुनिया का किस नंबर का सबसे बेशकीमती ब्रांड बन गया है?
(A) 35वां
(B) 45वां
(C) 50वां
(D) 40वां

(A)
ग्लोबल मार्केट रिसर्च फर्म कैंटा के अनुसार टीसीएस की ब्रांड वैल्यू एक साल में 28 प्रतिशत बढ़ी है. इससे यह दुनिया का 45वां (पिछले साल 46वां) सबसे बेशकीमती ब्रांड बन गया है. इसकी ब्रांड वैल्यू 4.90 लाख करोड़ रुपये है.

Q5. पांच बार के चैंपियन एसी मिलान को 1-0 से हराकर कौन-सा क्लब कोपा इटैलिया चैंपियन बन गया है?
(A) रियल मैड्रिड
(B) बोलोग्ना
(C) बार्सिलोना
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
इटैलियन फुटबॉल क्लब बोलोग्ना ने 51 साल बाद कोई मेजर टाइटिल अपने नाम किया है. इस जीत के साथ ही क्लब ने यूरोपी लीग के अगले सीजन के लिए क्वालिफाई कर लिया है. बोलोग्ना का यह 115 साल के इतिहास में तीसरा कोपा इटैलिया टाइटिल है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Friday, May 16, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण