New Year 2026: न्यू ईयर 2026 स्पेशल डिश, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर टिक्का

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Wednesday, December 31, 2025

Updated On: Wednesday, December 31, 2025

New Year 2026 स्पेशल: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर टिक्का, स्वाद और खुशबू का अनुभव.

साल 2025 की आखिरी रात को खास बनाने के लिए डिनर में घर पर ही पनीर टिक्का बनाएं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि होटल से मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. परिवार को भी लगेगा कि आपने रेस्टोरेंट जैसा पनीर टिक्का तैयार किया है.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Updated On: Wednesday, December 31, 2025

New Year 2026: नए साल का स्वागत हर कोई खास अंदाज़ में करना चाहता है. इसके लिए लोग घर पर ही स्वादिष्ट और अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हैं. साल के आखिरी दिन कई परिवार पार्टी रखते हैं और मेहमानों के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोचते हैं. लेकिन अक्सर सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो आसान भी हो और स्वाद में रेस्टोरेंट जैसा लगे, ताकि बाहर से खाना मंगाने की जरूरत न पड़े. ऐसे में पनीर टिक्का एक बेहतरीन विकल्प है. यह डिश ज्यादातर लोगों को पसंद आती है और देखने में भी काफी आकर्षक लगती है. हालांकि, कई लोग इसे बनाने की सोच तो लेते हैं, लेकिन सही रेसिपी न होने की वजह से हिम्मत नहीं जुटा पाते. कुछ लोगों को लगता है कि पनीर टिक्का बिना तंदूर के घर पर नहीं बन सकता, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है.

असल में, आप बहुत ही आसान तरीके से गैस या तवे पर स्वादिष्ट पनीर टिक्का बना सकते हैं. इसके लिए ज्यादा मेहनत या खास सामान की जरूरत नहीं होती. सही मसालों और थोड़ी सी तैयारी से आप घर पर ही होटल जैसा पनीर टिक्का तैयार कर सकते हैं. इस लेख में हम आपको बिना तंदूर के पनीर टिक्का बनाने की सरल रेसिपी बता रहे हैं. अगर आप इस रेसिपी को सही तरह से फॉलो करेंगे, तो नए साल की पार्टी में आपकी डिश सभी को खूब पसंद आएगी और हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

घर पर बनाएं स्वादिष्ट पनीर टिक्का – आसान सामग्री के साथ

पनीर टिक्का बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. इसके लिए 300 ग्राम पनीर लें और उसे बड़े टुकड़ों में काट लें. एक कप दही लें और उसमें एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं.

अब इसमें आधा-आधा चम्मच हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें.स्वाद बढ़ाने के लिए आधा चम्मच चाट मसाला मिलाएं. थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज डालें. अंत में पनीर के टुकड़े डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें, ताकि पनीर टूटे नहीं. इतनी आसान सामग्री से आपका पनीर टिक्का बनाने की तैयारी हो जाती है.

पनीर टिक्का बनाने की सरल विधि

सबसे पहले सारी सामग्री इकट्ठा कर लें. पनीर को बराबर आकार के टुकड़ों में काटकर एक कटोरी में रखें. एक बाउल में दही और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं. अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला डालें. थोड़ा नींबू का रस और सरसों का तेल डालकर मसाले अच्छे से मिला लें. स्वादानुसार नमक डालें और कटी हुई सब्जियां मिला दें. अब पनीर के टुकड़े डालकर हल्के हाथ से मिलाएं और कुछ देर मैरिनेट होने दें. तवा गर्म करें और धीमी आंच पर पनीर टिक्का सेकें. शिमला मिर्च डालकर करीब 10 मिनट तक पकाएं. तैयार पनीर टिक्का चाट मसाला, नींबू और हरी चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें :-  New Year Gifts 2026: नए साल पर अपनों को दें ये परफेक्ट गिफ्ट्स, खुशी हो जाएगी डबल

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण