Special Coverage
आज वायुसेना मना रहा 94वां स्थापना दिवस! हिंडन में परेड और पहली बार ब्रह्मोस की प्रदर्शनी
Authored By: Mazhar Pathan
Published On: Thursday, October 8, 2026
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
Indian Air Force Day 2026 पर हिंडन एयरबेस में वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस खास अंदाज में मनाया जा रहा है. भव्य परेड के साथ पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनेगी.
Authored By: Mazhar Pathan
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
Air Force Day 2026: हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force Day 2026) अपना स्थापना दिवस मनाती है. इस बार 94वें वायुसेना दिवसका मुख्य कार्यक्रम गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर हुआ, जहां परेड के साथ स्वदेशी हथियारों और विमानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई.
हिंडन में परेड और सलामी
हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित मुख्य समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने परेड की सलामी ली. कार्यक्रम में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और कई विशिष्ट मेहमान मौजूद रहे. समारोह से पहले हिंडन में फुल ड्रेस रिहर्सल भी की गई थी.
पहली बार प्रदर्शनी में ब्रह्मोस मिसाइल
इस बार की सबसे खास बात यह रही कि वायुसेना दिवस(Air Force Day) की प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल को शामिल किया गया. इसके साथ स्वदेशी तेजस विमान, आकाश मिसाइल सिस्टम और ध्रुव हेलीकॉप्टर भी प्रदर्शित किए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुखोई-30 एमकेआई और प्रचंड हेलीकॉप्टर भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं. इनके जरिए वायुसेना की आधुनिक तकनीक और स्वदेशी ताकत दिखाई जा रही है.
हिंडन में इस बार बड़ा एयर शो नहीं
जो लोग हिंडन में आसमान में लड़ाकू विमानों के बड़े करतब देखने की उम्मीद कर रहे थे, उनके लिए जानना जरूरी है कि इस बार यहां बड़े स्तर का एयर शो नहीं रखा गया है. हिंडन का कार्यक्रम परेड और प्रदर्शनी तक सीमित रहा.
वाराणसी में होगा असली एयर शो
इस साल वायुसेना दिवस का सबसे बड़ा आकर्षण वाराणसी का एयर शो है. गंगा किनारे नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक यह तीन दिन का आयोजन होगा, जिसका मुख्य समारोह 25 अक्टूबर को रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. काशी में यह पहली बार है जब वायुसेना के विमान इस तरह आसमान में करतब दिखाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में तैयारियों की समीक्षा की थी.
वायुसेना दिवस (Air Force 94th Foundation Day) के कार्यक्रम पिछले कुछ सालों में चंडीगढ़, प्रयागराज, चेन्नई और हिंडन जैसी जगहों पर हो चुके हैं. इस बार वाराणसी को जोड़ने का मकसद इन आयोजनों को देश के और हिस्सों तक पहुंचाना बताया जा रहा है.
क्यों मनाया जाता है 8 अक्टूबर को यह दिन
भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी, और उसी की याद में हर साल यह दिन मनाया जाता है. इस साल वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ है.
यह भी पढ़ें :- आसमान में भारत की नई उड़ान, भारतीय टेस्ट पायलट को मिला दुनिया का बड़ा सम्मान




