महिलाओं को नाइट शिफ़्ट की आज़ादी, ओवरटाइम पर डबल पैसा, मोदी सरकार ने नए लेबर कानून में क्या-क्या बदलाव किए?

Authored By: Nishant Singh

Published On: Saturday, November 22, 2025

Last Updated On: Saturday, November 22, 2025

Freedom for Women: नए लेबर कानून से नाइट शिफ़्ट और ओवरटाइम पर महिलाओं को मिलेगा डबल पैसा.
Freedom for Women: नए लेबर कानून से नाइट शिफ़्ट और ओवरटाइम पर महिलाओं को मिलेगा डबल पैसा.

भारत की नौकरी दुनिया अब बदल रही है. नए लेबर कोड के साथ कर्मचारियों को वो अधिकार मिले हैं जो पहले सिर्फ कहानियों में थेरात की शिफ्ट में महिलाओं की एंट्री, ओवरटाइम पर डबल पैसा, सिर्फ एक साल में ग्रेच्युटी और गिग वर्कर्स को कानूनी पहचान. 21 नवंबर से लागू ये बदलाव सिर्फ कानून नहीं, बल्कि 40 करोड़ कामगारों के जीवन की नई शुरुआत हैं.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Saturday, November 22, 2025

Freedom for women: भारत की रोजगार व्यवस्था अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी. मोदी सरकार ने 29 पुराने श्रम कानूनों को हटाकर 4 नए लेबर कोड लागू कर दिए हैं, जिनका प्रभाव 21 नवंबर से पूरे देश में दिखना शुरू हो चुका है. इन्हें भारत की अब तक की सबसे बड़ी लेबर रिफॉर्म माना जा रहा है. सरकार का दावा है कि यह कदम विकसित भारत 2047 की दिशा में मज़बूत नींव रखेगा और लगभग 40 करोड़ से ज्यादा कामगारों को वो अधिकार और सुरक्षा देगा, जो पहले सिर्फ सपने जैसा लगता था.

पुरानी सोच खत्म, आधुनिक व्यवस्था लागू

देश के ज़्यादातर पुराने श्रम कानून 1930 से 1950 के बीच बने थे, जब न ओला-उबर थे, न फूड डिलीवरी सिस्टम और न ही फ्रीलांसिंग वर्क. लेकिन आज रोजगार का चेहरा बदल चुका है. नए लेबर कोड ने गिग वर्कर्स, प्लेटफॉर्म बेस्ड वर्कर्स और प्रवासी श्रमिकों को पहली बार कानूनी पहचान दी है. अब अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाला हर कामगार सुरक्षा दायरे में आएगा.

नौकरी तो मिलेगी ही, अब मिलेगा नियुक्ति पत्र भी

अब किसी भी कंपनी को हर कर्मचारी को ऑफिशियल अपॉइंटमेंट लेटर देना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही पूरे देश में एक जैसा न्यूनतम वेतन लागू होगा और समय पर वेतन न देने पर कंपनी पर कार्रवाई भी संभव होगी. इससे रोजगार में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ेगा.

स्वास्थ्य भी अब सरकार की जिम्मेदारी

40 वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों के लिए साल में एक बार मुफ्त हेल्थ चेकअप मिलेगा. खासतौर पर कंस्ट्रक्शन, खदान, केमिकल और जोखिम भरे क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह बदलाव जीवनरक्षक साबित हो सकता है.

सिर्फ 1 साल की नौकरी पर ग्रेच्युटी का फायदा

पहले ग्रेच्युटी पाने के लिए कम से कम 5 साल नौकरी जरूरी थी, लेकिन अब सिर्फ 1 साल की स्थाई नौकरी के बाद कर्मचारी ग्रेच्युटी के पात्र होंगे. यह प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और बहुप्रतीक्षित बदलाव है.

महिलाओं के अधिकारों में सबसे बड़ा बदलाव

नया कोड महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देता है, लेकिन केवल सुरक्षा इंतज़ाम और सहमति के साथ. इसके साथ ही समान वेतन का प्रावधान अब और सख्त हुआ है. न सिर्फ महिलाएं बल्कि ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी समान अधिकारों के दायरे में आए हैं.

डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर और ऑनलाइन वर्कर्स को भी पहचान

ओला-उबर, स्विगी, जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले लाखों वर्कर्स को पहली बार सामाजिक सुरक्षा मिलेगी. प्लेटफॉर्म कंपनियों को अपने टर्नओवर का 1–2% इन वर्कर्स की सिक्योरिटी फंड में देना होगा. UAN सिस्टम से राज्य बदलने पर भी लाभ जारी रहेगा.

ओवरटाइम? अब मिलेगा डबल पैसा

सबसे बड़ा आकर्षण- अब कर्मचारी को ओवरटाइम का भुगतान डबल रेट पर मिलेगा. इससे न सिर्फ अतिरिक्त काम का सम्मान बढ़ेगा बल्कि भुगतान में पारदर्शिता भी आएगी.

कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स भी अब भेदभाव से मुक्त

कॉन्ट्रैक्ट और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले अब स्थाई कर्मचारियों जैसे अधिकार पाएंगे- न्यूनतम वेतन, सुरक्षा और काम की गारंटी अब सिर्फ दस्तावेजों में नहीं बल्कि कानून में तय होगी.

कंपनियों के लिए नियम आसान, लालफीताशाही कम

नए कोड से सिंगल लाइसेंस और सिंगल रिटर्न सिस्टम लागू होगा, जिससे बिजनेस प्रोसेस आसान होगी और उद्योगों को अनावश्यक पेपरवर्क से राहत मिलेगी.

विवाद? अब होगा समाधान तेज और आसान

अब इंस्पेक्टर का रोल बदला है, अब वह सिर्फ जांच अधिकारी नहीं बल्कि फैसिलिटेटर होंगे. दो सदस्यीय ट्राइब्यूनल कर्मचारियों को सीधे शिकायत दर्ज करने का अधिकार देगा, जिससे मामलों का निपटारा तेज होगा.

निष्कर्ष

नए लेबर कोड वेतन, सुरक्षा, प्रोफेशनल सम्मान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम हैं. चाहे फैक्ट्री वर्कर हो, डिलीवरी पार्टनर, महिला कर्मचारी या आईटी इंजीनियर अब हर किसी के लिए नियम और अधिकार बराबर हैं. यह सुधार भारत की रोजगार प्रणाली को ना केवल आधुनिक बना रहे हैं बल्कि करोड़ों कामगारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रहे हैं.

यह भी पढ़ें :- Orry पर ड्रग केस की आंच, क्या है दाऊद इब्राहिम कनेक्शन?

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें