Special Coverage
Gyanesh Kumar के घर हुआ शुद्धिकरण, मां ने गंगाजल से किया छिड़काव, जानें क्यों मचा बवाल
Authored By: Rajeev Mandal
Published On: Thursday, October 8, 2026
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर शुद्धिकरण कार्यक्रम ने सबका ध्यान खींचा. कलश यात्रा के बाद मां सत्यवती ने गंगाजल का छिड़काव किया और सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ. आखिर घर के शुद्धिकरण की नौबत क्यों आई?
Authored By: Rajeev Mandal
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार(Gyanesh Kumar) के विजय नगर स्थित पैतृक आवास पर अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. राधा-कृष्ण मंदिर से महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाली. शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच कलश यात्रा ज्ञानेश कुमार के घर पहुंची. वहां उनकी मां सत्यवती ने गंगाजल(Gyanesh Kumar House) का छिड़काव कर घर का शुद्धिकरण किया.इसके बाद घर के बाहर सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया. कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के अलावा महासभा के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए.
शंख और घंटे बजाए गए
CEC(Chief Election Commissioner India) की मां सत्यवती ने कहा कि 28 सितंबर को कुछ लोग उनके घर के बाहर आए थे और उन्होंने घर को गंदा कर दिया था. इसी के बाद शांति और शुद्ध वातावरण के लिए यह धार्मिंक आयोजन किया जा रहा है. कलश यात्रा के घर पहुंचने के दौरान लगातार शंख और घंटे बजाए गए. इसके बाद सुंदरकांड की पुस्तक को माथे से लगाकर पाठ की शुरु आत की गई.
पिता बोले-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर को गंदा कर दिया था
सीईसी के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने उनके घर को गंदा किया था. उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर घर में धार्मिंक अनुष्ठान और शुद्धिकरण कार्यक्रम कराया गया.
वोट चोरी का लगा है गंभीर आरोप
ज्ञानेश कुमार(Gyanesh Kumar) भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) हैं. वे केरल कैडर के 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं.
विपक्षी दलों द्वारा उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), फॉर्म 6 में कथित बदलावों और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर ‘वोट चोरी’ व सत्ताधारी दल के पक्ष में काम करने के आरोपों को लेकर किया जा रहा है.
जनवरी 2029 तक पद पर रहेंगे ज्ञानेश
ज्ञानेश कुमार(Gyanesh Kumar) जनवरी 2029 तक अपने शेष कार्यकाल में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश (2027) के विधानसभा चुनावों का संचालन करेंगे. इसके बाद 2028 में वे कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम के विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.
राहुल गांधी ने पिछले साल लगाया था वोट चोरी का आरोप
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान मतदाता सूची संशोधन (SIR) और निष्पक्षता को लेकर ‘वोट चोरी’ का खुला आरोप सबसे पहले अगस्त 2025 में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों (INDIA गठबंधन) ने लगाया था. (Election Commission Controversy) विपक्ष ने बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण और कई राज्यों में मतदाताओं के नाम बड़े पैमाने पर हटाए जाने को लेकर आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे.
यह भी पढ़ें :- चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर सियासी बवाल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग




