Special Coverage
PM Modi Gujarat Maharashtra Visit: 35 हजार करोड़ की परियोजनाएं, मुंबई में Global Fintech Fest का उद्घाटन
Authored By: Nishant Singh
Published On: Tuesday, September 8, 2026
Last Updated On: Tuesday, September 8, 2026
PM Modi Gujarat Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और WDFC के तीन अहम हिस्से राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके बाद मुंबई में Global Fintech Fest 2026 का उद्घाटन करेंगे, जहां भविष्य की वित्तीय तकनीक पर चर्चा होगी.
Authored By: Nishant Singh
Last Updated On: Tuesday, September 8, 2026
PM Modi Gujarat Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर 2026 को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. इस दौरे में विकास और कनेक्टिविटी से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस रहेगा. वडोदरा में प्रधानमंत्री 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे. इसके बाद मुंबई में वे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे.
वडोदरा से बदलने वाली है कनेक्टिविटी की तस्वीर
प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे का सबसे बड़ा हिस्सा रेलवे और माल ढुलाई से जुड़ी परियोजनाओं को समर्पित है. मोदी पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे यानी Western Dedicated Freight Corridor (WDFC) के तीन अहम हिस्सों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. करीब 326 किलोमीटर लंबे इन सेक्शनों पर 20,700 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ है.
इनमें सानंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उंबरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-JNPT सेक्शन शामिल हैं. इनके शुरू होने से औद्योगिक क्षेत्रों और बंदरगाहों के बीच माल की आवाजाही तेज होने की उम्मीद है. खासतौर पर JNPT से सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कार्गो के परिवहन में समय घट सकता है और लॉजिस्टिक्स लागत पर भी असर पड़ेगा.
मालगाड़ियों के साथ नई यात्री ट्रेन भी
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री न्यू सानंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव और न्यू JNPT से मालगाड़ी सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा वडोदरा और टांडा रोड के बीच नई ट्रेन सेवा भी शुरू की जाएगी. इससे वडोदरा के साथ छोटा उदेपुर और अलीराजपुर के लोगों को कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है.
एक अहम उपलब्धि जॉबट-टांडा रोड नई रेल लाइन भी है, जिसे छोटा उदेपुर-धार रेल परियोजना के तहत विकसित किया गया है. यह लाइन अलीराजपुर के दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
रेलवे और हाईवे के नए प्रोजेक्ट्स पर भी बड़ा दांव
प्रधानमंत्री गुजरात में 329 किलोमीटर लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनकी अनुमानित लागत 9,700 करोड़ रुपये से अधिक है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य यात्री और माल ढुलाई क्षमता बढ़ाना तथा गुजरात-मध्य प्रदेश के बीच रेल संपर्क को मजबूत करना है.
सड़क नेटवर्क को लेकर भी करीब 1,780 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत होगी. इनमें NH-48 और NH-53 से जुड़े महत्वपूर्ण काम शामिल हैं. इसके साथ ही वडोदरा-सूरत मार्ग पर कंदारी चोकड़ी और लुवारा पटिया के छह लेन फ्लाईओवर भी शुरू किए जाएंगे.
गुजरात सरकार की 2,600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं
वडोदरा कार्यक्रम में राज्य सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन होगा. इनमें वडोदरा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के रिंग रोड फेज-2, कडाना बांध पर 110 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना और वडोदरा नगर निगम के नए कार्यालय जैसी योजनाएं शामिल हैं.
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास परियोजनाओं और पूर्वी वडोदरा के 11 गांवों के लिए जल आपूर्ति परियोजना का भी उद्घाटन किया जाएगा.
मुंबई में Fintech की दुनिया के बड़े मंच का उद्घाटन
गुजरात के बाद प्रधानमंत्री मुंबई पहुंचेंगे, जहां शाम करीब 5:45 बजे Global Fintech Fest 2026 का उद्घाटन करेंगे. इसका सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक आयोजित हो रहा है. यह मंच वित्तीय तकनीक, डिजिटल भुगतान, निवेश और भविष्य की बैंकिंग व्यवस्था पर वैश्विक चर्चा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.
इस साल GFF की थीम है-“Potential to Impact: Agentic AI, Tokenisation, Quantum – Trusted, Connected, Global Systems for Inclusive Finance.” सम्मेलन में नीति निर्माता, नियामक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक कंपनियां, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, निवेशक और अन्य वैश्विक प्रतिनिधि शामिल होंगे. चर्चा का फोकस यह रहेगा कि AI, टोकनाइजेशन, क्वांटम टेक्नोलॉजी और डिजिटल फाइनेंस को किस तरह भरोसेमंद और समावेशी वित्तीय व्यवस्था में बदला जा सकता है.
इस तरह PM Modi का एक दिवसीय दौरा रेल कनेक्टिविटी, हाईवे, लॉजिस्टिक्स, ग्रामीण सुविधाओं, ऊर्जा और फिनटेक-कई अहम क्षेत्रों को एक साथ जोड़ता नजर आएगा. वडोदरा में शुरू होने वाली परियोजनाएं जहां जमीनी स्तर पर कनेक्टिविटी को गति देंगी, वहीं मुंबई का फिनटेक फेस्ट भारत की डिजिटल वित्तीय क्षमता और भविष्य की तकनीकों पर वैश्विक संवाद का मंच बनेगा.
यह भी पढ़ें :- PM Modi Teachers Day 2026: शिक्षकों से बोले पीएम मोदी- ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे भी सिखाइए’





Warning: Undefined array key "div" in /home/u546398806/domains/galgotiastimes.com/public_html/wp-content/plugins/fusion-builder/shortcodes/components/templates/fusion-tb-comments.php on line 113