Special Coverage
फिर अपने बयानों से सवालों की जद में आए राहुल गांधी, ’इंडियन स्टेट’ पर दिया ये बयान
फिर अपने बयानों से सवालों की जद में आए राहुल गांधी, ’इंडियन स्टेट’ पर दिया ये बयान
Authored By: सतीश झा
Published On: Wednesday, January 15, 2025
Last Updated On: Wednesday, January 15, 2025
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर आए दिन अपनी और पूरी कांग्रेस पार्टी की किरकिरी कराते रहे हैं। एक बार फिर उनके बयान को लेकर भाजपा हमलावर हो गई और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बचाव में लगे हुए हैं। राहुल गांधी का ताजा बयान इंडियन स्टेट (Indian State) को लेकर आया है।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Wednesday, January 15, 2025
असल में, इंडियन स्टेट (Indian State) को लेकर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) घिरते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का जोर है और आज भाजपा राहुल गांधी के इंडियन स्टेट (Indian State) वाले बयान को लेकर शोर मचा रही है।
क्या है इंडियन स्टेट (Indian State) का मसला
बुधवार को कांग्रेस ने अपने नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसमें उन्होंने वर्तमान राजनीतिक और संस्थागत परिस्थितियों पर चर्चा की। राहुल गांधी ने कहा, “यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष स्थिति वाली लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि आप मानते हैं कि हम सिर्फ भाजपा नाम के राजनीतिक संगठन और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब कांग्रेस के लोग सिर्फ भाजपा और आरएसएस से नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था से भी लड़ रहे हैं।”
कांग्रेस मुख्याल के उद्घाटन के अवसर पर दिया ये बयान
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय ’इंदिरा भवन’ में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया। राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए इंडियन स्टेट (Indian State) को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से ही नहीं, इंडियन स्टेट से भी है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया सियासी हमला
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान देश को तोड़ने वाला है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि अब कांग्रेस की घिनौनी सच्चाई उनके अपने नेता द्वारा उजागर हो गई है। राहुल गांधी की इस बात के लिए सराहना करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही है जो देश जानता है- कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है, जो भारत को बदनाम, अपमानित करना चाहते हैं। उनके बार-बार के कार्यों ने भी इस विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में है।
भाजपा प्रवक्ता नहीं कही ये बात
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, ” एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने हर नागरिक को आहत किया है। राहुल गांधी, जो नेता प्रतिपक्ष हैं, कहते हैं कि ‘हम भारत से लड़ रहे हैं’। भारत को एक वफादार और जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष की आवश्यकता है। राहुल गांधी के शब्द, कार्य और विश्वास भारत की एकता और संप्रभुता को चोट पहुंचाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने इस प्रकार का बयान दिया है। आप ऐसे वक्तव्य क्यों देते हैं, ‘The Fight is Against the Indian State itself.’ यह बेहद चिंताजनक है।”
(हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के साथ)
यह भी पढ़ें : क्या अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा कनाडा, दुनिया की राजनीति में क्या आएगा बदलाव ?