Ananta Chaturdashi Katha: पांडवों की विजय से जुड़ी है अनंत चतुर्दशी कथा

Authored By: स्मिता

Published On: Tuesday, September 2, 2025

Last Updated On: Tuesday, September 2, 2025

Ananta Chaturdashi Katha पांडवों की विजय से जुड़ी पौराणिक कथा.
Ananta Chaturdashi Katha पांडवों की विजय से जुड़ी पौराणिक कथा.

Ananta Chaturdashi Katha: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है अनंत चतुर्दशी त्योहार. यह दिन अपने गहन आध्यात्मिक अर्थ के लिए जाना जाता है. श्रीविष्णु के अनंत स्वरुप से पांडवों के विजय की कथा जुड़ी है, जिसे भक्तगण श्रद्धा के साथ सुनते और सुनाते हैं.

Authored By: स्मिता

Last Updated On: Tuesday, September 2, 2025

Ananta Chaturdashi Katha: भगवान विष्णु को समर्पित है अनंत चतुर्दशी त्योहार. हिंदू और जैन धर्म के लोग भी इसे मनाते हैं. यह भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष यह तिथि शनिवार, 6 सितंबर 2025 है. इस ख़ास दिन से एक विशिष्ट कथा जुड़ी है. इस कथा के माध्यम से हम जान पाते हैं कि किस तरह श्रीविष्णु की अनंत स्वरुप की पूजा-अर्चना (Ananta Chaturdashi Katha) कर उनके भक्त ने सुख और समृद्धि दोनों पाई.

ब्रह्मांड की रक्षा करते हैं अनंत भगवान (Lord Anant)

भगवान विष्णु का स्वरुप अनंत है. भगवान विष्णु के अनंत और असीम स्वरूप के बारे में माना जाता है कि वे ब्रह्मांड की रक्षा और पालन-पोषण करते हैं. यह त्योहार गहन आध्यात्मिक अर्थ के लिए भी जाना जाता है. यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत और लोगों की देवताओं के प्रति भक्ति का भी प्रतीक है.

गणेश चतुर्थी से जुड़ा है अनंत चतुर्दशी (Ganesh Chaturthi & Anant Chaturdashi)

अनंत चतुर्दशी 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का अंतिम दिन है. गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है. इस दिन भगवान शिव ने अपने पुत्र गणेश को सभी देवताओं से श्रेष्ठ घोषित किया था.

पांडवों से जुड़ी है अनंत चतुर्दशी कथा (Anant Chaturdashi Katha)

हम सभी महाभारत युद्ध में पांडवों की विजय के बारे में जानते हैं. क्या आप जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी व्रत के कारण उन्होंने अपना खोया हुआ वैभव पुनः प्राप्त किया था? इस व्रत की कथा भगवान कृष्ण ने पांडवों को सुनाई थी. वह इस प्रकार है: कौरवों से पासे के खेल में सब कुछ हारने के बाद पांडवों को 12 वर्षों के लिए वनवास भेज दिया गया. वन में रहते हुए वे और द्रौपदी बहुत निराश और दुर्बल हो गए. उनकी दुर्दशा देखकर भगवान कृष्ण उनसे मिलने आए. युधिष्ठिर ने दुखी होकर कृष्ण को अपना दुर्भाग्य बताया. उनसे अपना राज्य पुनः प्राप्त करने का उपाय पूछा. श्रीकृष्ण ने उन्हें अनंत चतुर्दशी व्रत रखने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि इस व्रत में भगवान अनंत की पूजा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सभी लोकों में विजय प्राप्त होती है. फिर कृष्ण ने इसकी कथा सुनाई.

क्या है अनंत चतुर्दशी कथा (Anant Chaturdashi Katha in Mythology)

सतयुग में सुमंत नाम का एक ब्राह्मण रहता था. उसने दीक्षा नाम की एक कुलीन स्त्री से विवाह किया. उनकी सुशीला नाम की एक पुत्री थी. दुर्भाग्य से दीक्षा का ज्वर के कारण निधन हो गया. सुशीला की देखभाल के लिए सुमंत ने कर्कशा नामक एक महिला से दोबारा विवाह किया, जो सुशीला से प्यार नहीं करती थी और उसके साथ बुरा व्यवहार करती थी. जब सुशीला बड़ी हुई, तो सुमंत को उसके विवाह की चिंता हुई. वह विद्वान ऋषि कौडिन्य के पास गए, जो सुशीला से विवाह करने के लिए सहमत हो गए. विवाह के बाद कर्कशा ने सुशीला को अपने साथ ले जाने के लिए कुछ भी नहीं दिया. सुशीला अपने पति के साथ चली गई. कौडिन्य के आश्रम के रास्ते में उन्होंने यमुना नदी के किनारे महिलाओं को अनंत चतुर्दशी का व्रत करते देखा. महिलाओं ने बताया कि यह व्रत अत्यधिक पुण्यदायक है और धन और समृद्धि लाता है. प्रेरित होकर सुशीला ने व्रत करने का संकल्प लिया. उसने प्रार्थना की और पवित्र अनंत धागा बांधा. जल्द ही कौडिन्य का घर धन और खुशी से फलने-फूलने लगा. कौडिन्य ने सुशीला से इसका कारण पूछा. उसने व्रत का महत्व बताया. उन्होंने सुशीला की बात पर विश्वास नहीं किया और अनंत भगवान के प्रति श्रद्धा भी नहीं जताई. कौडिन्य फिर से गरीब हो गए. अब वे पश्चाताप करने लगे.

भगवान अनंत का ब्रह्मांडीय स्वरुप (Lord Shree Vishnu Anant Avtar)

कौडिन्य भगवान से क्षमा मांगने के लिए जंगल में चले गए. अपनी यात्रा के दौरान उन्हें एक आम का पेड़, एक गाय, एक बैल, एक तालाब, एक हाथी और एक गधा मिला और उन्होंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने भगवान अनंत को देखा है. सभी ने इनकार कर दिया. निराश होकर कौडिन्य ने अपना जीवन समाप्त करने का निर्णय लिया. उसी समय भगवान अनंत प्रकट हुए. उन्होंने अपना ब्रह्मांडीय रूप प्रकट किया. भगवान अनंत ने समझाया कि जिन प्राणियों से कौडिन्य का सामना हुआ, वे पिछले जन्मों के मनुष्य थे, जो अब अपने कर्मों का फल भोग रहे हैं. कौडिन्य ने अपने पापों के लिए क्षमा मांगी और अनंत चतुर्दशी का व्रत रखने का संकल्प लिया. शीघ्र ही उन्होंने अपनी खोई हुई समृद्धि पुनः प्राप्त कर ली. कृष्ण ने युधिष्ठिर को अपने परिवार के साथ यह व्रत रखने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे उनका उद्धार सुनिश्चित हो सके। भगवान अनंत का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे और अनंत चतुर्दशी सभी के जीवन में समृद्धि लाए, इसी कामना के साथ अनंत चतुर्दशी की कथा समाप्त करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें :- Anant Chaturdashi 2025: सुख समृद्धि की कामना के लिए बांधें अनंत सूत्र

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें