पंचाक्षर मंत्र ‘ॐ नम: शिवाय’ बन सकता है जीवन का आधार

Authored By: स्मिता

Published On: Monday, July 14, 2025

Last Updated On: Monday, July 14, 2025

'ॐ नम: शिवाय'— Panchakshar Mantra जो जीवन को शांति, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है, शिव भक्ति से जुड़ें और आत्मिक संतुलन प्राप्त करें.
'ॐ नम: शिवाय'— Panchakshar Mantra जो जीवन को शांति, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है, शिव भक्ति से जुड़ें और आत्मिक संतुलन प्राप्त करें.

सावन माह शिवजी की स्तुति के लिए किए जाने वाले पंचाक्षर मंत्र से गुंजायमान है. यह पंचाक्षर मंत्र न केवल आध्यात्मिक उत्थान का साधन बन सकता है, बल्कि जीवन का आधार बन कर आपके भीतर शिवत्व को भी जागृत कर सकता है. जानते हैं इस पंचाक्षर मंत्र की महत्ता.

Authored By: स्मिता

Last Updated On: Monday, July 14, 2025

Panchakshar Mantra: शोध से यह साबित हो चुका है कि मंत्र जप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. अध्ययनों से पता चलता है कि यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम कर सकता है. एकाग्रता ला सकता है, यहां तक कि नींद की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है. इन दिनों श्रावण माह चल रहा है. चारों ओर बोलबम और शिवजी के पंच अक्षर मंत्र की गूंज सुनाई दे रही है. इस स्टोरी में जानते हैं वह पंचाक्षर मंत्र और उसकी महत्ता.

स्वामी विवेकानंद ने समझाया है मंत्र का विशेष अर्थ

सावन में शिवजी के पंचाक्षर मंत्र सबसे अधिक जपे जा रहे हैं. पंचाक्षर मंत्र हैं – ॐ नमः शिवाय. यह पांच अक्षरों – नम-म-शि-व-य, से बना है. इसलिए इसे पंचाक्षरी कहा जाता है. प्रत्येक अक्षर का अपना आध्यात्मिक और दार्शनिक महत्व है. यहां ओंकार (ॐ) ब्रह्मांड की आदि ध्वनि है. सृष्टि का मूल स्वरूप है. “ॐ नमः शिवाय” का अर्थ है- मैं शिव को प्रणाम करता हूं. मैं अपना अहंकार शिव को समर्पित करता हूं. स्वामी विवेकानंद ने इस मंत्र के अर्थ समझने और उसे आत्मसात करने पर बल दिया है. हमारा शरीर पंच तत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, मिट्टी और आकाश से बना है. इस प्रकार यह मंत्र शरीर के पंचतत्वों को संतुलित करता है. यह मन को ब्रह्म से जोड़ता है.

पंचाक्षरी मंत्र करता है शरीर के पंचतत्वों का संतुलन

मंत्र हमारे शरीर के पंच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) को संतुलित करता है. इनके संतुलन से शरीर स्वस्थ रहता है. मन शांत रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. अनेक साधकों ने इस मंत्र का जाप कर आध्यात्मिक जागृति, स्वप्न में शिव दर्शन और कुंडलिनी जागरण का अनुभव किया है.

वेद और पुराण में उल्लेख

वेदों और पुराणों में “ॐ नमः शिवाय” मंत्र के बारे में बताया गया है. “ॐ नमः शिवाय” का यजुर्वेद में स्पष्ट उल्लेख है. शिव महापुराण, लिंग पुराण, स्कंद पुराण आदि ग्रंथों में “ॐ नमः शिवाय” मंत्र को मुक्तिदायक, पापनाशक और मंगलकारी बताया गया है. मऋषि वेदव्यास ने बताया है कि यह मंत्र शिव के परम सौंदर्य और उनके कल्याणकारी स्वरूप की आराधना का प्रत्यक्ष माध्यम है.

मंत्र जप कैसे करें

“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप विधिपूर्वक करना चाहिए. संपूर्ण विधि के लिए किसी आध्यात्मिक गुरु व आचार्य से सलाह लेनी चाहिए. उनके मार्गदर्शन में जप विधि जाननी चाहिए. यदि आप स्वयं इस मंत्र जाप के लाभ से परिचित होना चाहते हैं, तो किसी शांत और पवित्र स्थान पर बैठकर जप करें. ज्योतिष के ज्ञाता पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार, ब्रह्ममुहूर्त यानी सुबह 4-6 बजे तक इस मंत्र जाप का सर्वोत्तम समय है. विशेष रूप से शिव आराधना करते समय इस मंत्र का जप प्रभावशाली होता है. रुद्राक्ष की माला से 108 बार जप किया जा सकता है. ध्यान रहे कि उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना सर्वोत्तम माना जाता है. मौन जप और तेज आवाज़ में जप, दोनों ही प्रभावी होते हैं. मौन जप अधिक प्रभावी माना जाता है.

महामंत्र है ॐ नमः शिवाय

“ॐ नमः शिवाय” को महामंत्र कहा जाता है. यह आत्मा को सीधे शिव से जोड़ता है. इसकी साधना के लिए गुरु की अनुमति आवश्यक नहीं है, फिर भी यदि गुरु मिल जाए तो मार्ग आसान हो जाता है. यह जीवन की समस्त नकारात्मकता को दूर करता है. यह साधक को शांति, शक्ति और परम सत्य की ओर ले जाता है. यह मंत्र न केवल आध्यात्मिक उत्थान का साधन है, बल्कि जीवन का आधार भी बन सकता है. यदि आप श्रद्धा और नियमितता से इसका जाप करते हैं, तो यह मंत्र आपके भीतर शिवत्व को जागृत कर सकता है.

यह भी पढ़ें :- Shravan 2025: श्रावण में क्यों बढ़ जाती है रुद्राक्ष की महत्ता

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें