उत्तराखंड के चार में से तीन धामों के कपाट आज खुल गए

उत्तराखंड के चार में से तीन धामों के कपाट आज खुल गए

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Friday, May 10, 2024

Updated On: Monday, January 20, 2025

uttarakhand ke char me se teen dhamo ke kapat aaj khul gaye
uttarakhand ke char me se teen dhamo ke kapat aaj khul gaye

उत्तराखंड का केदारनाथ भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से ग्यारहवां है। आज से आगामी छह माह तक भगवान शिव के केदारनाथ रूप का दर्शन यहीं होंगे।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Updated On: Monday, January 20, 2025

आज शिव भक्त मग्न हैं। वे झूम रहे हैं। जयकारा लगा रहे हैं। क्योंकि छह महीने का उनका इंतजार आज खत्म हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह अभिजीत मुहूर्त में खुल गए हैं। आम श्रद्धालुओं का दर्शन शुरू हो गया है। कपाट खुलने के समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। कपाट खुलने के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। केदारनाथ धाम के साथ ही आज उत्तराखंड के चार धामों में से तीन धाम के कपाट खुल गए। इसी के साथ चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई।

उत्तराखंड का केदारनाथ भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से ग्यारहवां है। आज से आगामी छह माह तक भगवान शिव के केदारनाथ रूप का दर्शन यहीं होंगे। आज सुबह से ही केदारनाथ धाम हजारों श्रद्धालुओं और सेना बैंड के मधुर स्वलाहरियों के उदघोष से गूंज रहा था। मंदिर समिति के मुताबिक पहले केदारनाथ के लिए दस हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए थे। श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अलावा, पर्यटन विभाग, उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ सहित कई गैरसरकारी संस्था दिन-रात जुटे हुए हैं।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। समिति ने श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए कई इंतजाम किए हैं। दर्शन के लिए लाइन और टोकन की व्यवस्था की जा रही है। सहायता केंद्र जगह-जगह खोले गए हैं। पैदल मार्ग को भी दुरूस्त किया गया है।’ पिछले साल की तुलना में इस वर्ष और अधिक श्रद्धालु आने की संभावना जताई जा रही है। चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। साथ ही रजिस्ट्रेशन के समय ही यात्रियों को यात्रा की तारीख को भी आरक्षित कराना होता है।

gangotri temple

इस बार 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। तब से 9 मई तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु ने चारों धाम के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। चारधाम यात्रा पंजीकरण से संबंधित सरकार के बुलेटिन को माने तो वेब पोर्टल, मोबाइल एप और व्हाट्सएप के माध्यम से अब तक 22,28,928 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। आज ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भी कपाट खुल गए हैं। मुहूर्त के मुताबिक गंगोत्री के कपाट सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर खोले गए। जबकि यमुनोत्री से कपाट दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर खुले। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। भक्तों के दर्शन के लिए खुलेंगे।

चार धामों में चौथा धाम बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे। तीनों धामों के मंदिरों को फूलों से सजाया है। वहीं बद्रीनाथमंदिर को सजाने के लिए 20 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें