States News
वाकई बदल गई है आम आदमी पार्टी की दशा और दिशा, अब अगला नंबर किसका !
वाकई बदल गई है आम आदमी पार्टी की दशा और दिशा, अब अगला नंबर किसका !
Authored By: सतीश झा
Published On: Sunday, November 17, 2024
Last Updated On: Thursday, May 1, 2025
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है। विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले इस घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी के रणनीतिकारों के पेशानी पर पसीना ला दिया है। सियासी हलकों में चर्चा है कि कई और नेता दूसरे दलों में जाने के लिए लगभग तैयार बैठे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली है।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Thursday, May 1, 2025
केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) ने आम आदमी पार्टी की दिशा और दशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, “आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। ये चुनौतियां बाहरी नहीं, बल्कि अंदरूनी हैं, जो उन मूल्यों से संबंधित हैं, जिनके आधार पर हमने AAP की नींव रखी थी। राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं अब जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर हावी हो चुकी हैं, जिसके चलते कई वादे अधूरे रह गए हैं।”
गहलोत ने यमुना नदी का उदाहरण देते हुए लिखा, “हमने यमुना को स्वच्छ और निर्मल नदी में बदलने का वादा किया था, लेकिन उसे कभी पूरा नहीं कर सके। आज यमुना नदी पहले से भी अधिक प्रदूषित हो चुकी है।”
कैलाश गहलोत ने अपने पत्र में आम आदमी पार्टी पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब अपने राजनीतिक एजेंडों के लिए लड़ रही है, न कि जनता के अधिकारों के लिए। उन्होंने लिखा, “लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय, हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं। इससे दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने की हमारी क्षमता बुरी तरह से कमजोर हो गई है।”
उन्होंने आगे लिखा, “यह अब स्पष्ट हो गया है कि यदि दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है, तो दिल्ली का वास्तविक विकास कभी संभव नहीं हो सकता।”
अंत में कैलाश गहलोत ने अपने पत्र में अपनी राजनीतिक यात्रा और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए लिखा, “मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं।”
ये भी पढ़े: दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने छोड़ी AAP, अब कैसी होगी दिल्ली की सियासत
उन्होंने आगे लिखा, “यही कारण है कि मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।” इस पत्र के माध्यम से गहलोत ने पार्टी नेतृत्व और उसके प्राथमिक उद्देश्यों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर गंभीर चिंताएं जताई हैं।