सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर लगा कोर्ट से झटका, भाजपा नेताओं ने किया जुबानी हमला

सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर लगा कोर्ट से झटका, भाजपा नेताओं ने किया जुबानी हमला

Authored By: सतीश झा

Published On: Tuesday, August 6, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

Delhi CM Arvind Kejariwal
Delhi CM Arvind Kejariwal

एक के बाद एक कई झटके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लग चुके हैं। सोमवार को हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में किसी प्रकार का राहत देने से साफ इंकार कर दिया है।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी। आम आदमी पार्टी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल दिल्ली की अदालत के आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में वह CBI द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देंगे और साथ ही जमानत के लिए अपील भी करेंगे।”

क्या कहा हाईकोर्ट ने

दिल्ली उच्च न्यायालय की  न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह नहीं कहा जा सकता कि गिरफ्तारी बिना किसी उचित कारण के की गई।

शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल की व्यक्तिगत भूमिका : बांसुरी स्वराज

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की व्यक्तिगत भूमिका रही है… दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी लीगल है। इस फैलसे के बाद अरविंद केजरीवाल के पास दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहने के लिए किसी भी प्रकार की नैतिक जमीन नहीं बचती, उनको इस्तीफा देना चाहिए।”

सांसद मनोज तिवारी ने उठाए AAP सरकार पर सवाल

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा सवाल उठाया है कि AAP के शीर्ष नेता क्यों दिल्ली की जनता को भ्रमित करने में लगे रहते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कि उपराज्यपाल ने जो एल्डरमैन का निर्णय लिया उसके लिए वही सक्षम प्राधिकारी हैं। इससे AAP के शीर्ष नेताओं के गाल पर जोरदार थप्पड़ लगा है। क्या इसके बाद AAP सुधरेगी।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य राज्य खबरें