States News
दिल्ली सहित आसपास के कुछ इलाकों में बारिश, तापमान में आई भारी गिरावट
दिल्ली सहित आसपास के कुछ इलाकों में बारिश, तापमान में आई भारी गिरावट
Authored By: सतीश झा
Published On: Monday, December 9, 2024
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम और सर्द हो गया है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे में और बारिश होने की संभावना है।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो इस समय के औसत तापमान से नीचे है।
बारिश के साथ ठंड ने दस्तक दे दी
मुरादाबाद में रविवार रत्रि 11:45 पर तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के साथ ठंड ने दस्तक भी दे दी। राजकीय इंटर कालेज में मौसम प्रयोगशाला प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि बारिश के कारण मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 5 डिगी सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिगी सेल्सियस रहा।
आगे का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने से सर्दी और बढ़ने का अनुमान है।
ये भी पढ़े: हो जाइए सावधान ! बदल रहा है मौसम, शीतलर ही चपेट में आने वाला है दिल्ली सहित उत्तर भारत
स्वास्थ्य पर असर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और खानपान में ध्यान रखने की अपील की गई है। बारिश ने जहां एक ओर ठंड का असर बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के स्तर में कमी लाने में मदद की है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार देखा गया है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।