States News
ओडिशा न्यूज़ (Odisha News)
Odisha News
Last Updated: June 27, 2024
ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे इस पर विराम लग गया है। भुवनेश्वर में भाजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। विधायकों की बैठक में संथाल जनजाति से आने वाले 52 वर्षीय आदिवासी नेता मोहन चरण माझी को नेता चुना गया। इस प्रकार मोहन माझी ओडिशा के अगले नए मुख्यमंत्री होंगे। कल शाम पांच बजे वे शपथ लेंगे। भाजपा ने इनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए हैं।