रांची विधानसभा घेराव: 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR, 100 नामजद, छात्रों के आंदोलन ने पकड़ा तूल
Authored By: Nishant Singh
Published On: Thursday, August 13, 2026
Updated On: Thursday, August 13, 2026
Ranchi Assembly Gherao: रांची में 10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव के बाद पुलिस ने 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें 100 नामजद और 500 अज्ञात हैं. छात्रों का आंदोलन 25 जुलाई से जारी है. भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और स्वतंत्र जांच समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी सरकार पर दबाव बना रहे हैं.
Authored By: Nishant Singh
Updated On: Thursday, August 13, 2026
Ranchi Assembly Gherao: झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के आंदोलन ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है. 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने करीब 600 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें 100 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया गया है. विधानसभा थाना में दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की कई धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस अब नामजद आरोपियों के साथ उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जो प्रदर्शन के दौरान कथित उपद्रव में शामिल थे.
पानी की बौछार और आंसू गैस के बाद बढ़ा विवाद
विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पानी की बौछार की गई और इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए. पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई में घायल होने का दावा किया. वहीं, रांची पुलिस का कहना है कि इस दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल हुए. कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद भी बढ़ गया और बीजेपी ने छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए झारखंड बंद का आह्वान किया.
25 जुलाई से आंदोलन, इन मांगों को लेकर प्रदर्शन
रांची में छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का मुख्य जोर भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सरकारी भर्ती संस्थाओं के कामकाज में सुधार पर है. आंदोलन से जुड़ी प्रमुख मांगों में कई परीक्षाओं को रद्द करना और कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराना शामिल है. छात्र चाहते हैं कि जांच सीबीआई या झारखंड से बाहर के हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से कराई जाए.
छात्र नेता बोले- आंदोलन जारी रहेगा
विधानसभा घेराव के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आंदोलन अब सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जन-आंदोलन का रूप ले चुका है. महतो ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल निंदनीय है. दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई. अब 600 लोगों के खिलाफ दर्ज FIR के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है और आने वाले दिनों में आंदोलन के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी तेज होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें :- JPSC-JSSC विवाद पर रांची में बवाल, छात्रों का विधानसभा मार्च, बाबूलाल मरांडी हिरासत में, बीजेपी ने मांगी CBI जांच
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।














Warning: Undefined array key "div" in /home/u546398806/domains/galgotiastimes.com/public_html/wp-content/plugins/fusion-builder/shortcodes/components/templates/fusion-tb-comments.php on line 113