Tech News
Bajaj Pulsar N160 अब नए अपडेट और बेहतर ब्रेकिंग सेफ्टी के साथ लॉन्च
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Sunday, July 13, 2025
Last Updated On: Sunday, July 13, 2025
Pulsar N160 का यह नया वेरिएंट उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है, जो एक स्पोर्टी लुक, सुरक्षित ब्रेकिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ किफायती बाइक की तलाश कर रहे हैं।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Sunday, July 13, 2025
बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Pulsar N160 का नया सिंगल-सीट, डुअल-चैनल ABS वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹1,25,722 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस नए वेरिएंट के साथ अब Pulsar N160 लाइनअप में कुल चार वेरिएंट उपलब्ध हो गए हैं- सिंगल सीट सिंगल-चैनल ABS, सिंगल सीट डुअल-चैनल ABS (नया), स्प्लिट सीट और टॉप-एंड इनवर्टेड फोर्क वेरिएंट।
नई कीमत और वेरिएंट्स
सिंगल सीट, सिंगल-चैनल ABS की कीमत ₹1,22,720 है, वहीं नया सिंगल सीट, डुअल-चैनल ABS वेरिएंट ₹1,25,722 में आता है। स्प्लिट सीट वेरिएंट ₹1,26,669 में उपलब्ध है और टॉप वेरिएंट इनवर्टेड फोर्क ₹1,36,992 का है।
क्या है नया इस वेरिएंट में?
इस वेरिएंट में पीछे की तरफ अब बड़ा 280mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो पहले मिलने वाले 230mm यूनिट से बेहतर है। सामने 300mm का डिस्क ब्रेक बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, पीछे बैठने वाले की सुविधा के लिए अब ड्यूल ग्रैब रेल्स की जगह सिंगल-पिस ग्रैब हैंडल दिया गया है, जिससे बैठना और थामना आसान होता है।
बाइक का डिजाइन और फीचर्स
Pulsar N160 में 37mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन, 17 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm और सीट हाइट 795mm है। फ्यूल टैंक की क्षमता 14 लीटर है और बाइक का कर्ब वजन 154 किलोग्राम है।
इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक में 164.82cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,750rpm पर 16PS की पावर और 6,750rpm पर 14.65Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी
Pulsar N160 में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB चार्जिंग पोर्ट को सपोर्ट करता है। हालांकि नया सिंगल सीट डुअल-चैनल ABS वेरिएंट टॉप वेरिएंट जैसे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ABS मोड्स जैसे फीचर्स को मिस करता है।
कुल मिलाकर Pulsar N160 का यह नया वेरिएंट उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है, जो एक स्पोर्टी लुक, सुरक्षित ब्रेकिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ किफायती बाइक की तलाश कर रहे हैं।















