Tech News
Kawasaki Z1100 और Z1100 SE हुई अनवील, अब ज्यादा पावर और एडवांस टेक के साथ
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Sunday, September 28, 2025
Last Updated On: Sunday, September 28, 2025
Kawasaki Z1100 की कीमत £11,099 (लगभग ₹11.65 लाख) से शुरू होती है, जबकि Z1100 SE £12,699 (लगभग ₹13.33 लाख) में उपलब्ध होगी। दोनों बाइक्स जनवरी 2026 से भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद यह Honda CB1000 Hornet SP (₹13.29 लाख, एक्स-शोरूम) को कड़ी टक्कर देगी।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Sunday, September 28, 2025
Kawasaki ने अपनी नई Z1100 और Z1100 SE सुपरनेकेड मोटरसाइकिल्स को पेश किया है। ये दोनों बाइक्स 2014 की Z1000 से शुरू हुई Sugomi डिजइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाती हैं। नया मॉडल आक्रामक डिजाइन के साथ आता है, जिसमें रीडिजाइन अंडर-काउल विथ फिन्स, ट्विन-पॉड LED हेडलैम्प्स और मस्कुलर लाइन्स वाला टैंक शामिल है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Kawasaki Z1100 सीरीज में 1,099cc इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 136 bhp पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। Z1000 के मुकाबले इसमें ज्यादा स्ट्रोक, नए इनटेक पोर्ट्स, अपडेटेड पिस्टन और रिवाइज्ड कैमशाफ्ट प्रोफाइल्स शामिल किए गए हैं। 5वीं और 6वीं गियर रेश्यो को हाईवे राइडिंग के हिसाब से लंबा किया गया है।
फ्रेम और सस्पेंशन
Z1100 को एल्युमिनियम ट्विन-ट्यूब फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें SFF-BP फ्रंट फॉर्क्स और हॉरिजॉन्टल बैक-लिंक रियर सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सेटअप में 310mm डिस्क्स और मोनोब्लॉक कैलिपर्स मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी और फीचर्स
Z1100 एक बड़ा अपग्रेड है क्योंकि इसमें 5-इंच का नया TFT डिस्प्ले दिया गया है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और वॉयस कमांड सपोर्ट करता है। इसके अलावा, बाइक में 5-एक्सिस IMU, 2 पावर मोड्स, 3-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल वाल्व्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसी हाई-टेक सुविधाएं दी गई हैं। Kawasaki क्विक शिफ्टर भी स्टैंडर्ड आता है, जो ड्यूल डायरेक्शन में काम करता है।
SE वेरिएंट की खासियत
Z1100 SE वेरिएंट में Brembo मोनोब्लॉक कैलिपर्स, स्टील ब्रेडेड ब्रेक लाइन्स और Ohlins S46 रियर शॉक (रिमोट प्रीलोड एडजस्टर के साथ) दिया गया है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल Tokico ब्रेकिंग हार्डवेयर और Showa फ्रंट फॉर्क्स के साथ आता है। दोनों ही बाइक्स Dunlop Sportmax Q5A टायर्स पर चलती हैं।
कीमत और लॉन्च
Kawasaki Z1100 की कीमत £11,099 (लगभग ₹11.65 लाख) से शुरू होती है, जबकि Z1100 SE £12,699 (लगभग ₹13.33 लाख) में उपलब्ध होगी। दोनों बाइक्स जनवरी 2026 से भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद यह Honda CB1000 Hornet SP (₹13.29 लाख, एक्स-शोरूम) को कड़ी टक्कर देगी।















