Gmail का नया सरप्राइज! एंड्रॉयड पर अब ऐसा दिखेगा आपका ई-मेल प्रीव्यू!
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, November 25, 2025
Updated On: Tuesday, November 25, 2025
गूगल ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए Gmail नोटिफिकेशन में बड़ा विजुअल बदलाव शुरू कर दिया है. अब ई-मेल के साथ आने वाले अटैचमेंट का प्रीव्यू सीधे नोटिफिकेशन में ही दिखेगा. इससे बिना ऐप खोले ही फोटो, डॉक्यूमेंट और पीडीएफ का अंदाज़ा लगाना और भी आसान हो जाएगा.
Authored By: Ranjan Gupta
Updated On: Tuesday, November 25, 2025
Gmail’s New Surprise: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी नजर दिनभर फोन पर आने वाले Gmail नोटिफिकेशन्स पर टिकी रहती है, तो आपके लिए यह अपडेट किसी सरप्राइज से कम नहीं! गूगल ने एंड्रॉयड में Gmail नोटिफिकेशन का लेआउट पूरी तरह बदलना शुरू कर दिया है, जो आपके ई-मेल पढ़ने के तरीके को एकदम नया अनुभव देगा. अब किसी भी अटैचमेंट वाले मेल में सिर्फ सब्जेक्ट लाइन या भेजने वाले का नाम ही नहीं, बल्कि फोटो, डॉक्यूमेंट और पीडीएफ का छोटा-सा थंबनेल प्रीव्यू भी सीधे नोटिफिकेशन में दिखेगा. WhatsApp जैसी ऐप्स की तरह यह फीचर यूज़र्स को तुरंत समझने में मदद करेगा कि मेल में क्या आया है वो भी बिना Gmail ऐप ओपन किए.
हालांकि अपडेट अभी सभी यूज़र्स तक नहीं पहुंचा है, लेकिन आने वाले दिनों में यह फीचर हर एंड्रॉयड डिवाइस पर दिखने लगेगा. गूगल के इस नए बदलाव से ई-मेल पढ़ना पहले से तेज, आसान और विजुअली ज्यादा इंटरेस्टिंग बन जाएगा.
नोटिफिकेशन में होने जा रहे हैं ये बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gmail के नए नोटिफिकेशन लेआउट में कई विजुअल बदलाव दिखने वाले हैं. अब अगर किसी ईमेल में अटैचमेंट होगा, तो सब्जेक्ट लाइन के ठीक आगे एक छोटा पेपरक्लिप सिंबल नजर आएगा. पहले यहां सिर्फ प्रोफाइल आइकन दिखाई देता था. लेकिन अब अगर मेल में कोई फोटो अटैच है, तो उसकी छोटी झलक यानी थंबनेल भी यहीं दिखाई देगी. इससे यूजर्स को जीमेल खोले बिना ही पता चल जाएगा कि मेल में क्या फोटो है.
नोटिफिकेशन को जैसे ही एक्सपैंड किया जाएगा, सामने बड़ा और आयताकार प्रीव्यू दिखेगा. अभी तक यहां टेक्स्ट दिखता था, लेकिन अब फोकस सीधे अटैचमेंट प्रीव्यू पर होगा. मतलब अगर फोटो जुड़ी है, तो वही पहले दिखेगी.
अगर किसी मेल में कई इमेज अटैच हैं, तो जीमेल मेन प्रीव्यू के नीचे बाकी थंबनेल भी दिखाएगा. वहीं PDF या डॉक्यूमेंट जैसे नॉन-इमेज फाइल्स के लिए एक छोटा-सा लेबल पिल नजर आएगा, जिसमें फाइल का नाम होगा. इससे पता चल जाएगा कि मेल में क्या-क्या जुड़ा है.
क्या AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा है Gmail?
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल था कि गूगल यूजर्स के ईमेल, अटैचमेंट और चैट पढ़कर अपने AI मॉडल को ट्रेन कर रहा है. इसको लेकर काफी बहस भी हुई. हालांकि, गूगल ने इन सभी दावों को साफ तौर पर गलत बताया है. कंपनी का कहना है कि ये दावे पूरी तरह भ्रामक हैं और Gmail के कंटेंट का इस्तेमाल Gemini AI मॉडल को ट्रेन करने में नहीं किया जा रहा है.
पुराने सिस्टम से क्या है अलग?
अब तक Gmail नोटिफिकेशन में केवल पहली लाइन या थोड़ा-सा टेक्स्ट प्रीव्यू ही दिखाई देता था. अटैचमेंट होने पर भी यह जानकारी नोटिफिकेशन में साफ नहीं मिलती थी. लेकिन अब नए अपडेट के बाद अटैचमेंट सीधे प्रीव्यू की जगह ले लेगा. यानी यूजर्स तुरंत पहचान पाएंगे कि मेल में फोटो है, PDF है या डॉक्यूमेंट.
हालांकि यह बदलाव कुछ लोगों के लिए थोड़ी दिक्कत भी ला रहा है. अब नोटिफिकेशन में आपको मेल का शुरुआती टेक्स्ट नहीं दिखेगा. इसका मतलब है कि अगर अटैचमेंट जुड़ा है, तो टेक्स्ट पढ़ने के लिए आपको Gmail ऐप खोलना ही पड़ेगा.
क्या ये अपडेट सभी के लिए जारी हो गया है?
रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह नया फीचर फिलहाल सभी यूजर्स तक नहीं पहुंचा है. गूगल इसे धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है. अभी केवल सीमित यूजर्स को यह बदलाव दिख रहा है. लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों या हफ्तों में यह अपडेट सभी Android यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.
यह भी पढ़ें :- WhatsApp का About फीचर हुआ रोलआउट, जानें कैसे करें यूज
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।















