Hyundai Creta EV की बुकिंग शुरू, जानें कब से शुरू होगी डिलीवरी
Hyundai Creta EV की बुकिंग शुरू, जानें कब से शुरू होगी डिलीवरी
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Saturday, January 4, 2025
Updated On: Saturday, April 26, 2025
Hyundai Creta EV की संभावित कीमत 17 लाख रुपये से 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। डिलीवरी फरवरी 2025 में शुरू होगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह SUV भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
Hyundai अपनी इलेक्ट्रिक SUV Creta EV को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। इस SUV की पहली झलक 17 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में देखने को मिलेगी। Hyundai Creta EV का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki e Vitara से होगा, जो इसी इवेंट में लॉन्च होगी। Creta EV की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है। इस नई SUV की डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।
Hyundai Creta EV वेरिएंट्स और कलर विकल्प
Hyundai Creta EV चार वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी—Executive, Smart, Premium और Excellence। Smart वेरिएंट के दो विकल्प होंगे: Smart और Smart (O)। इसे 10 कलर विकल्पों में पेश किया जाएगा, जिनमें 8 मोनोटोन और 2 डुअल-टोन शामिल हैं। इसके अलावा, यह 3 मैट फिनिश कलर में भी उपलब्ध होगी।
Hyundai Creta EV बैटरी और रेंज
Hyundai Creta EV को 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है। 42 kWh बैटरी सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जबकि 51.4 kWh बैटरी केवल Smart (O) और Excellence वेरिएंट्स के लिए है। 42 kWh बैटरी 390 किमी की ARAI-सर्टिफाइड रेंज प्रदान करती है। दूसरी ओर, 51.4 kWh बैटरी 473 किमी. की रेंज प्रदान करती है और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 7.9 सेकंड में पकड़ सकती है।
Hyundai Creta EV चार्जिंग और रेंज
Creta EV की DC फास्ट चार्जिंग क्षमता इसे बेहद सुविधाजनक बनाती है। यह बैटरी DC फास्ट चार्जर से 10% से 80% चार्ज करने में 58 मिनट लेती है। वहीं, 11 kW AC चार्जर से 10% से 100% चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
Hyundai Creta EV भारतीय बाजार में Tata Curvv EV, MG Windsor EV और Maruti Suzuki e Vitara जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से टक्कर लेगी। Maruti Suzuki e Vitara अपने बड़े बैटरी पैक और 500 किमी. से अधिक रेंज के साथ Creta EV की मुख्य प्रतिद्वंद्वी होगी। Tata Curvv EV 430 किमी से 502 किमी. की रेंज प्रदान करती है, जो Creta EV के करीब है। MG Windsor EV, 38 kWh बैटरी और 332 किमी की रेंज के साथ Creta EV के मुकाबले कमजोर नजर आती है।
Hyundai Creta EV फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Creta EV में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS), बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस सॉफ्टवेयर अपडेट और कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे अत्याधुनिक तकनीकी फीचर्स दिए गए हैं। यह SUV ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है।
Hyundai Creta EV की संभावित कीमत 17 लाख रुपये से 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। डिलीवरी फरवरी 2025 में शुरू होगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह SUV भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।