7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme 15T भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Tuesday, September 2, 2025

Last Updated On: Tuesday, September 2, 2025

Realme 15T
Realme 15T

Realme 15T उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो एक ही फोन में दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और स्मूथ परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसके 50MP सेल्फी कैमरे, 7,000mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन इसे इस प्राइस रेंज में आकर्षक बनाते हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Tuesday, September 2, 2025

Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 15T लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपनी पावरफुल 7,000mAh बैटरी, 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के चलते चर्चा में है। मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप, बेहतर कैमरा और लेटेस्ट फीचर्स की तलाश में रहते हैं

Realme 15T की कीमत

Realme 15T की भारत में शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट इस कीमत पर मिलेगा, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titaniumफोन की सेल 5 सितंबर से Flipkart, Realme India e-store और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी खरीदारों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट या 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, 10 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Realme Buds T01 TWS ईयरफोन्स मुफ्त दिए जाएंगे ऑफलाइन खरीदारों को 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा

Realme 15T के डिस्प्ले और डिजाइन फीचर्स

Realme 15T में 6.57-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080×2372 पिक्सल रिल्यूशन के साथ आता है। इसमें 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2,160Hz PWM डिमिंग रेट है, जिससे धूप में भी बेहतर विजअल एक्सपीरियंस मिलता है डिजाइन की बात करें, तो फोन पतला और हल्का है। इसका वजन सिर्फ 181 ग्राम है और मोटाई 7.79mm है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती है

Realme 15T का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 Max SoC प्रोसेसर से लैस है, जो 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। यह फोन Android 15 आधारित Realme UI 6 पर चलता है बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 6,050 sq mm AirFlow VC चेंबर और 13,774 sq mm ग्रेफाइट शीट दी गई है। एयरफ्लो कैविटी डिजइन गर्म और ठंडी हवा को मैनेज करके फोन को ओवरहीटिंग से बचाता है

कैमरा फीचर्स

Realme 15T में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। साथ ही AI Edit Genie, AI Snap Mode और AI Landscape जैसे AI-पावर्ड फीचर्स भी शामिल किए गए हैं

बैटरी और चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है। यह 60W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है यानी आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी दोनों से सुरक्षित रहता है

Realme 15T उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो एक ही फोन में दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और स्मूथ परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसके 50MP सेल्फी कैमरे, 7,000mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन इसे इस प्राइस रेंज में आकर्षक बनाते हैं

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें