2025 में लॉन्च हो सकती हैं ये 7-सीटर SUV, यहां देखें लिस्ट
2025 में लॉन्च हो सकती हैं ये 7-सीटर SUV, यहां देखें लिस्ट
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Wednesday, December 25, 2024
Updated On: Saturday, April 26, 2025
टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप को बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसमें कम से कम तीन नए मॉडल्स होंगे- Harrier EV, Safari EV और Sierra EV (ICE वर्जन के साथ)।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
2025 में भारतीय सड़कों पर कई जबरदस्त कारें लॉन्च होने वाली हैं। नए साल में Hyundai, Mahindra, Kia, Skoda और Maruti जैसी कंपनियां 4-5 नई SUVs लॉन्च कर सकती हैं। अगर आप 7-सीटर SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नए साल में Maruti Grand Vitara 7-सीटर, Tata Safari EV आदि के लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं 2025 में लॉन्च होने वाली कुछ 7-सीटर (Upcoming 7-Seater SUVs in 2025) पर नजर…
Maruti & Toyota 7-Seater SUVs
मारुति सुजुकी ने अपनी Grand Vitara SUV का थ्री रो वर्जन 2025 में लॉन्च करने की योजना बनाई है। यह मॉडल अपने 5-सीटर से प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन, डिजाइन और फीचर्स को साझा करेगा। हालांकि यह लंबा और ज्यादा स्पेसियस होगा। कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स की उम्मीद है, जैसे नई डिजाइन वाली अलॉय व्हील्स और टेलगेट पर पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट बार। इंटीरियर्स और फीचर्स 5-सीटर Grand Vitara जैसे ही रहेंगे और मुख्य अंतर सीटिंग अरेंजमेंट में होगा। नया Maruti 7-सीटर SUV वही 1.5L K15C पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 1.5L एटकिंसन साइकिल पेट्रोल पावरट्रेन के साथ आएगा।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी नई Maruti Grand Vitara 7-सीटर SUV का री-बैज्ड वर्जन पेश करेगी। हालांकि इस SUV का डिजाइन टोयोटा की सिग्नेचर स्टाइलिंग से थोड़ा अलग होगा। इंटीरियर्स और पावरट्रेन सेटअप Maruti की 7-सीटर SUV जैसा ही होगा। इसके 2025 के दूसरे छमाही में लॉन्च होने की संभावना है।
Tata Safari EV
टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप को बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसमें कम से कम तीन नए मॉडल्स होंगे- Harrier EV, Safari EV और Sierra EV (ICE वर्जन के साथ)। अपकमिंग Tata Safari EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिससे कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। यह 7-सीटर SUV क्लॉज्ड ग्रिल और नई डिजाइन वाली अलॉय व्हील्स के साथ आएगी। ‘EV’ बैज इसके इलेक्ट्रिक नेचर को और हाइलाइट करेगा। यह SUV Tata की Acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और लगभग 500km की रेंज देने की उम्मीद है। इसका पावरट्रेन Harrier EV के समान हो सकता है।
Mahindra XEV 7e & XEV-9e
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2025 में तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs की योजना बनाई है, जिनमें BE 6, XEV 9e और XEV 7e शामिल हैं। महिंद्रा BE6 और XEV 9e जनवरी में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि XEV 7e 2025 के दूसरे छमाही में शोरूम में आने की उम्मीद है। XEV 7e, महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। इसमें 59kWh और 79kWh बैटरी ऑप्शन्स और एक इलेक्ट्रिक मोटर हो सकता है, जो लगभग 500km की रेंज देने की संभावना है। हाल ही में लीक हुई इमेजेस के अनुसार, Mahindra XEV 7e में AWD सिस्टम और ट्रैक्शन मोड्स, जिसमें ‘Snow’ मोड भी होगा।
Renault Duster 7-Seater
तीसरी पीढ़ी की रेनॉल्ट डस्टर 2025 में लॉन्च होगी। इस बार फ्रेंच ऑटोमेकर नई डस्टर को दो सीटिंग कॉन्फिगरेशन: 5 और 7 सीट्स में पेश करेगा। रेनॉल्ट डस्टर 7-सीटर साल के सबसे प्रत्याशित लॉन्चों में से एक है, जो Hyundai Alcazar, Tata Safari और MG Hector Plus जैसे मॉडल्स से मुकाबला करेगा। इसके अलावा, Maruti Suzuki, Toyota, Hyundai और Honda की अपकमंग थ्री-रो SUVs भी Duster 7-सीटर से प्रतिस्पर्धा करेंगी। रेनॉल्ट की नई SUV में दो हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन्स हो सकते हैं- 130bhp 1.2L टर्बो पेट्रोल 48V स्टार्ट मोटर के साथ और 1.6L 4-सिलेंडर पेट्रोल 1.2kWh बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।