WhatsApp का About फीचर हुआ रोलआउट, जानें कैसे करें यूज

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Saturday, November 22, 2025

Updated On: Saturday, November 22, 2025

WhatsApp का नया About फीचर रोलआउट, जानें इसे कैसे यूज करें और प्रोफाइल अपडेट करें

WhatsApp ने अपने पुराने About फीचर को पूरी तरह नया रूप दिया है. अब यूजर Instagram Notes जैसे 24 घंटे तक चलने वाले छोटे टेक्स्ट अपडेट पोस्ट कर सकेंगे. ये अपडेट चैट के टॉप पर, प्रोफाइल व्यू में और क्विक-रिप्लाई ऑप्शन के तौर पर भी नजर आएंगे. नया फीचर न सिर्फ आपकी Availability बताने में मदद करेगा, बल्कि आप यह भी कंट्रोल कर पाएंगे कि आपका अपडेट कौन देख सकता है.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Saturday, November 22, 2025

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाकर चैटिंग अनुभव को लगातार बेहतर कर रहा है. इसी कड़ी में कंपनी ने अपने सबसे पुराने फीचर्स में से एक About सेक्शन को बिल्कुल नए डिजाइन और नए कामकाज के साथ रोलआउट किया है. अब यूजर About में ऐसा टेक्स्ट अपडेट डाल सकते हैं जो 24 घंटे तक दिखेगा और फिर अपने आप हट जाएगा. यह बिल्कुल Instagram Notes जैसा दिखता है और आपके दिनभर के प्लान, मूड या Availability को बिना लंबा स्टेटस डाले तुरंत शेयर करने का आसान तरीका है. सबसे खास बात यह है कि आप तय कर सकते हैं कि आपका About नोट्स कौन देखे- सभी कॉन्टैक्ट्स, सिर्फ चुनिंदा लोग या और बड़ा सर्कल. नया फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो WhatsApp Status की जगह सीधे टेक्स्ट आधारित शॉर्ट अपडेट देना पसंद करते हैं.

क्यों खास है यह फीचर?

अगर आपका दिन एक तय रूटीन में नहीं चलता, तो यह फीचर आपके लिए काफी उपयोगी है. कई बार हम अभी फ्री होते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद काम में उलझ जाते हैं. ऐसे में एक छोटा सा वाक्य या सिर्फ एक इमोजी ही काफी है बताने के लिए कि आप इस समय चैट के लिए उपलब्ध हैं या नहीं. यह आपके दोस्तों तक आपकी एक्टिविटी का हाल बिना ज्यादा बोले पहुंचा देता है. यानी कम शब्दों में आपकी स्थिति साफ हो जाती है.

WhatsApp ने यह भी बताया है कि About notes 24 घंटे बाद अपने आप हट जाएंगे. हां, चाहे तो आप इन्हें कम या ज्यादा समय के लिए सेट भी कर सकते हैं. ऐप में नया विजिबिलिटी कंट्रोल भी जोड़ा गया है.

24 घंटे बाद अपने आप हट जाएगा About अपडेट

डिफॉल्ट सेटिंग यह है कि About अपडेट 24 घंटे बाद गायब हो जाएगा. ठीक वैसे ही जैसे Instagram Notes में होता है. लेकिन खास बात यह है कि आप टाइमर को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि About कुछ ही घंटों तक दिखे या कई दिनों तक बना रहे, तो सेटिंग्स में जाकर टाइम लिमिट बदल सकते हैं.

प्राइवेसी कंट्रोल भी पूरी तरह आपके हाथ में हैं. आप तय कर सकते हैं कि आपका About कौन देखे- सिर्फ कॉन्टैक्ट्स, या फिर वह लिस्ट जिसे आपने खुद सीमित किया हो. यह फीचर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो फोटो या वीडियो वाला WhatsApp Status डालने के बजाय जल्दी से एक छोटा, टेक्स्ट वाला अपडेट देना पसंद करते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें नया WhatsApp About फीचर

नया About फीचर काफी आसान है. जब भी आप किसी चैट को खोलेंगे, सबसे ऊपर आपको उस व्यक्ति का About दिखाई देगा. अगर सामने वाला अपना About बदलता है, तो आप बस उसे टैप कर सकते हैं और तुरंत रिप्लाई भी कर सकते हैं. इसमें कोई अतिरिक्त स्टेप नहीं है.

फीचर का एक अहम हिस्सा इसका टाइमर कंट्रोल है. कंपनी ने इसे डिफॉल्ट रूप से 1 दिन बाद हटने के लिए सेट किया है. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि यह कम समय तक दिखे या लंबे समय तक बना रहे, तो सेटिंग्स में जाकर समय बदल लें. यह पूरी तरह आपकी सुविधा पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें :- TB Surveillance System: टीबी पर एआई का वार, ढूंढा रोकने का तरीका, जानें कैसे काम करती है यह तकनीक?

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण