Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 5 September 2025: देशभर में मॉनसून की मार, बाढ़-बारिश ने मचाया कोहराम, जानें आज का मौसम

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Thursday, September 4, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Thursday, September 4, 2025

kaisa rahega 5 September 2025 ka mausam weather update today
kaisa rahega 5 September 2025 ka mausam weather update today

Aaj Ka Mausam Friday 5 September 2025 in Hindi: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र, गुजरात, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो रही है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का खतरा बढ़ा है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में उमस भरे मौसम के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश का असर दिखेगा, जबकि जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Categories: Weather

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Thursday, September 4, 2025

Aaj Ka Mausam Thursday 4 September 2025: आज यानी 5 सितंबर 2025 को देशभर में मॉनसून का असर साफ दिखाई दे रहा है. उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और पूर्वोत्तर राज्यों तक कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है, जिससे बाढ़ का खतरा और गहरा गया है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश की वजह से भूस्खलन और सड़कें बंद होने की स्थिति लगातार बन रही है. दूसरी ओर, महाराष्ट्र और गुजरात में आज भी अति भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन उमस से राहत मिलने की संभावना कम है. पंजाब और हरियाणा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी है. कुल मिलाकर, 5 सितंबर का दिन देशभर में बारिश और उसके असर के नाम रहने वाला है.

बिहार: बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में 5 सितंबर को भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा. सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पटना जैसे जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. लगातार हो रही बारिश से गंडक, कोसी और बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तराई इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है. सड़क और रेल यातायात बाधित होने लगा है और ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया है.

दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? उमस और हल्की बौछारें

दिल्ली में आज का मौसम: देश की राजधानी दिल्ली में 5 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं. न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उमस के कारण लोगों को पसीने और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

Delhi Weather Today

[location-weather id=”20955″]

एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बादल छाए रहेंगे

एनसीआर में आज का मौसम: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 5 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन नमी की वजह से उमस बनी रहेगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है.

Noida Weather Today

[location-weather id=”20938″]

Ghaziabad Weather Today

[location-weather id=”20956″]

Gurugram Weather Today

[location-weather id=”21078″]

Greater Noida Weather Today

[location-weather id=”21080″]

यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? लगातार बारिश से मुसीबत

उतर प्रदेश में आज का मौसम:  उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर को भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और लखनऊ में भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी के गोरखपुर, बस्ती, बलरामपुर, फैजाबाद और बाराबंकी जिलों में भी लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. तेज हवाओं और बारिश से बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित हो रहा है.

Lucknow Weather Today

[location-weather id=”21103″]

उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भारी बारिश और भूस्खलन

उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में 5 सितंबर को नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़कों के बाधित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने यात्रियों और तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Dehradun Weather Today

[location-weather id=”21106″]

 हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? मध्यम बारिश की संभावना

हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में 5 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश हो सकती है. पश्चिमी हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा.

Haryana Weather Today

[location-weather id=”21120″]

हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भूस्खलन का खतरा

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में 5 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना है. मंडी, कुल्लू, चंबा, बिलासपुर और ऊना जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति बन सकती है. प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है.

Shimla Weather Today

[location-weather id=”21121″]

पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में 5 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और जालंधर में झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है.

Chandigarh Weather Today

[location-weather id=”21131″]

राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? पश्चिमी जिलों में बाढ़ का खतरा

राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में 5 सितंबर को जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और अलवर जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है.

Rajasthan Weather Today

[location-weather id=”21130″]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर में 5 सितंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. किश्तवाड़, कठुआ, डोडा और श्रीनगर में भारी बारिश की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम खराब रहने के आसार हैं.

Jammu Weather Today

[location-weather id=”21126″]

Srinagar Weather Today

[location-weather id=”21127″]

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.

खास आकर्षण