Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 17 August 2025: किन-किन राज्यों में बादल फटने से मच सकती है तबाही? कहां मिलेगी बारिश से राहत; जानिये IMD की ताजा चेतावनी

Authored By: JP Yadav

Published On: Saturday, August 16, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Saturday, August 16, 2025

Kaisa Rahega 17 August 2025 ka Mausam Weather Update Today
Kaisa Rahega 17 August 2025 ka Mausam Weather Update Today

Aaj Ka Mausam Sunday 17 August 2025 in Hindi: दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना है. इससे गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है.

Categories: Weather

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Saturday, August 16, 2025

Aaj Ka Weather Sunday 17 August 2025 : दक्षिण के राज्यों में करीब-करीब सुस्त पड़ा मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) उत्तर भारत के कई राज्यों में बरस रहा है. खासकर पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. वहीं, बिहार में बारिश हो रही है तो उत्तर प्रदेश में भीषण मॉनसूनी बारिश का दौर फिलहाल के लिए थम गया है. वहीं, मध्य भारत में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से जारी किया गया है. 17 और 18 अगस्त को कोंकण और गोवा में तो 17 और 18 अगस्त को ही मध्य महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 अगस्त को गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना है. मराठवाड़ा की बात करें तो 17 से 19 अगस्त तक और सौराष्ट्र-कच्छ में 18 से 20 अगस्त तक कई जगहों पर बारिश होगी. इसके साथ ही, अगले 5 दिनों के दौरान कई राज्यों के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिलेगी.

बिहार: 9 जिलों में बारिश की चेतावनी

बिहार में जारी बारिश के दौर के बीच रविवार (17 अगस्त) को राज्य के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है. इन जिलों में हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना जताई गई. IMD के अनुसार, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं. इसके अलावा, बाकी के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है यानी कि कोई भी चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह सामान्य मॉनसूनी गतिविधि है और अगले एक या दो दिनों तक जारी रहेगी.

दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? हल्की बारिश से होगा छुट्टी के दिन का स्वागत

दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में एकबार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते भी फुहारें पड़ने का दौर जारी रहेगा. IMD के मुताबिक, रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है. रविवार (17 अगस्त) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Delhi Weather Today

[location-weather id=”20955″]

एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? हो सकती है हल्की बारिश

एनसीआर में आज का मौसम: दिल्ली की ही एनसीआर के जिलों में भी रविवार को बारिश की संभावना है. ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे और दिन के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

Noida Weather Today

[location-weather id=”20938″]

Ghaziabad Weather Today

[location-weather id=”20956″]

Gurugram Weather Today

[location-weather id=”21078″]

Greater Noida Weather Today

[location-weather id=”21080″]

यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? तेज बारिश थमी

उतर प्रदेश में आज का मौसम: तेज मॉनसूनी बारिश का दौर उत्तर प्रदेश में फिलहाल के लिए थम गया है. IMD के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य में भारी बारिश होने की संभावना बहुत ही कम है. इस दौरान लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि छिटपुट बौछारों के अलावा और कोई प्रभावी बारिश नहीं होगी.

Lucknow Weather Today

[location-weather id=”21103″]

उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में आज का मौसम:  इस बार भी मॉनसून ने उत्तराखंड में भीषण तबाही मचाई है. बादल फटने के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, जबकि लगातार हो रही बारिश की वजह से सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में जाना पड़ा है. मौसम विभाग ने 17 अगस्त को भी राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया है.

Dehradun Weather Today

[location-weather id=”21106″]

हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 2 दिन बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज का मौसम: दिल्ली से सटे हरियाणा में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके चलते कहीं-कहीं लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है. आने वाले दिनों यानी 17 और 18 अगस्त को हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है.

Haryana Weather Today

[location-weather id=”21120″]

हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बारिश से राहत के आसार नहीं

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 17, 18, 19 और 20 अगस्त को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. 17 अगस्त को कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जबकि 18 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Shimla Weather Today

[location-weather id=”21121″]

पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा?: येलो अलर्ट जारी

पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में मॉनसून सक्रिय है, जिससे यहां पर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने रविवार को राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है.

Chandigarh Weather Today

[location-weather id=”21131″]

राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 19 अगस्त तक होगी बारिश

राजस्थान में आज का मौसम : मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर संभाग में 17 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 18 अगस्त को राजस्थान के उदयपुर व राजसमंद जिले में अतिभारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अतिरिक्त 19 अगस्त की बात की जाए तो उदयपुर, राजसमंद और सिरोही जिले में अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Rajasthan Weather Today

[location-weather id=”21130″]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? हो सकती है आफत की बारिश

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. वहीं, खराब मौसम से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है. IMD के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान किश्तवाड़ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश का अनुमान है. कश्मीर में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश और कुछ देर के लिए तेज बौछारें संभव हैं. 17-18 अगस्त जम्मू संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है.

Jammu Weather Today

[location-weather id=”21126″]

Srinagar Weather Today

[location-weather id=”21127″]

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

खास आकर्षण