Weather Forecast
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 28 August 2025: कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं उमस, जानें 28 अगस्त को कहां बरसेंगे बादल
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Wednesday, August 27, 2025
Last Updated On: Wednesday, August 27, 2025
Aaj Ka Mausam Thursday 28 August 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी, लेकिन उमस से राहत सीमित रहेगी. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश का असर दिखेगा. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Wednesday, August 27, 2025
Aaj Ka Weather Thursday 28 August 2025 : आज यानी 28 अगस्त 2025 को देशभर में मॉनसून का असर अलग-अलग राज्यों में अलग रूप में देखने को मिलेगा. पूर्वोत्तर भारत से लेकर पश्चिम और उत्तर भारत तक कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं उमस भरा मौसम लोगों को परेशान करेगा. बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाओं की संभावना है. पश्चिम भारत में गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब-हरियाणा में भी रुक-रुककर बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों में उफान की चेतावनी दी गई है. कुल मिलाकर, 28 अगस्त का दिन बारिश, बाढ़ और पहाड़ी खतरों से भरा रहने वाला है.
बिहार: लगातार बारिश से हालात बिगड़े
बिहार में 28 अगस्त को भी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, कटिहार, सुपौल, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. नदियों का जलस्तर गंगा, कोसी और बागमती में तेजी से बढ़ रहा है और कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. राज्य सरकार ने एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा है.
दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बादल और हल्की बारिश
दिल्ली में आज का मौसम: दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने दोपहर और शाम को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. उमस भरा मौसम दिनभर लोगों को परेशान करेगा.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? अगले तीन दिन तक बारिश
एनसीआर में आज का मौसम: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज से अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? नदियों का जलस्तर खतरनाक
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में 28 अगस्त को भी मॉनसून सक्रिय रहेगा. पूर्वी यूपी जैसे गोरखपुर, बस्ती, बलिया, देवरिया और सीतापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी तेज बारिश हो सकती है. गंगा और घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भूस्खलन की आशंका
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भूस्खलन की घटनाओं का खतरा है. मौसम विभाग ने पर्यटकों को पहाड़ी इलाकों में सफर करने से बचने की सलाह दी है. कई जगहों पर सड़कें पहले ही बंद हो चुकी हैं.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? हल्की से मध्यम बारिश
हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा में आज भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि दक्षिणी हरियाणा में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है. किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव से दिक्कतें बढ़ रही हैं.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में 28 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ गया है और कई जगहों पर भूस्खलन से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा?: भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब में आज का मौसम: 28 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. अमृतसर, जालंधर, पटियाला और लुधियाना जिलों में बारिश की तीव्रता ज्यादा रहेगी. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? कई जिलों में मूसलाधार बारिश
राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. उदयपुर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा और अजमेर जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान में नदियों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम :जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है. वहीं, लद्दाख के कारगिल और लेह में भी मध्यम बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सतर्कता बरतने की सलाह दी है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]















