Weather Forecast
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 23 December 2025: क्रिसमस से पहले ठंड का डबल अटैक, शीतलहर और बिगड़ती AQI बढ़ाएगी मुश्किलें
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Monday, December 22, 2025
Last Updated On: Monday, December 22, 2025
Aaj ka mausam alert 23 December in Hindi: 21 दिसंबर को उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर पहुंच सकती है. साल की सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन होने के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है. बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में सुबह बेहद घना से बहुत घना कोहरा छाया रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो सकती है. ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण शीतलहर का असर दिनभर बना रहेगा. दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिलेगी. राजस्थान के कई जिलों में रात के समय तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच सकता है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और जमा देने वाली ठंड का सिलसिला जारी रहेगा, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी साफ तौर पर महसूस किया जाएगा.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Monday, December 22, 2025
Aaj Ka Mausam Tuesday 23 December 2025: 23 दिसंबर की सुबह उत्तर भारत के लिए चुनौती भरी रहने वाली है. एक तरफ घने कोहरे की मोटी चादर, दूसरी तरफ शीतलहर जैसी सर्द हवाएं लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं. सुबह के समय सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ने की आशंका है. दिन में हल्की धूप जरूर दिखाई दे सकती है, लेकिन तापमान सामान्य से काफी नीचे रहेगा. शाम ढलते ही ठंड और ज्यादा चुभने लगेगी और रात में सर्दी अपने चरम पर पहुंच सकती है. इसके साथ ही, कई बड़े शहरों में हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ने की संभावना है, जिससे सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
बिहार (Bihar) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
23 दिसंबर को बिहार में सुबह बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी सर्दी का असर बना रहेगा और रात और ज्यादा ठंडी हो जाएगी.
दिल्ली-एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
एनसीआर में आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में 23 दिसंबर को घना कोहरा, स्मॉग और कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. सुबह दृश्यता बेहद कम रहेगी. न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री तक सीमित रहेगा. AQI खराब से बेहद खराब श्रेणी में बना रह सकता है.
Noida Weather Today
Ghaziabad Weather Today
Gurugram Weather Today
Greater Noida Weather Today
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर को ठंड और कोहरे का असर साफ दिखाई देगा. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और मेरठ में सुबह घना कोहरा रहेगा. न्यूनतम तापमान कई इलाकों में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. दिन में हल्की धूप जरूर निकलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते ठंड से राहत नहीं मिलेगी.
Lucknow Weather Today
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तराखंड में आज का मौसम: 23 दिसंबर को उत्तराखंड में सर्दी अपने चरम पर बनी रहेगी. पहाड़ी जिलों में जमा देने वाली ठंड का असर साफ दिखाई देगा. बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना रह सकता है, जिससे बर्फ जमने और फिसलन की स्थिति पैदा हो सकती है. उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं.
Dehradun Weather Today
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा और पंजाब में 23 दिसंबर को शीतलहर का असर तेज रहेगा. अंबाला, करनाल, हिसार, अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 0-2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. दिन में भी ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे सर्दी और ज्यादा चुभने वाली महसूस होगी.
Haryana Weather Today
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में 23 दिसंबर को ठंड और बर्फबारी का असर और गहराने वाला है. लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मनाली और रोहतांग पास में तापमान माइनस 6 से माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इन इलाकों में लगातार बर्फबारी से सड़कें बंद होने और आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है.
Shimla Weather Today
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में 23 दिसंबर को सर्दी अपने चरम पर पहुंच सकती है. अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 0-2°C तक जा सकता है. लुधियाना, जालंधर और पटियाला में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा. दिन में भी अधिकतम तापमान 14-15°C के आसपास ही सिमटा रहेगा.
Chandigarh Weather Today
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड अपने चरम पर रहेगी. जयपुर, अलवर, सीकर और चूरू में न्यूनतम तापमान 0-3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. पश्चिमी राजस्थान में दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, लेकिन रातें जमाने वाली ठंड लेकर आएंगी.
Rajasthan Weather Today
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम: 23 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में सर्दी अपने सबसे कठोर दौर में रहेगी. कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड और पाला जमने की स्थिति बनी रहेगी. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6 से माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी से तापमान और नीचे चला जाएगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. डल झील के आसपास जमी बर्फ और पाले का असर दिखाई दे सकता है. वहीं जम्मू क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेग
















