Weather Forecast
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 27 August 2025: बिहार-उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, जानें IMD का ताजा अलर्ट
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, August 26, 2025
Last Updated On: Tuesday, August 26, 2025
Aaj Ka Mausam Wednesday 27 August 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देशभर के कई राज्यों के लिए ताज़ा अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र, गुजरात, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से बाढ़ का संकट और गहराता जा रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाओं का खतरा बना हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश होगी, लेकिन उमस से राहत सीमित रहेगी. पंजाब और हरियाणा में भी बारिश के असर से जनजीवन प्रभावित होगा. जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Tuesday, August 26, 2025
Aaj Ka Weather Tuesday 26 August 2025 : आज यानी 27 अगस्त 2025 को देशभर में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत तक कई हिस्सों में झमाझम बारिश जारी रहेगी. बिहार और उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश के चलते भूस्खलन और सड़क बंद होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. दूसरी ओर, महाराष्ट्र और गुजरात में अति भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं. राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन उमस से राहत पूरी तरह नहीं मिल पाएगी. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी मौसम का असर तेज़ रहेगा. जम्मू-कश्मीर में बारिश के चलते भूस्खलन और नदियों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी गई है. कुल मिलाकर, 27 अगस्त का दिन बारिश और उसके असर के नाम रहेगा.
बिहार: लगातार बारिश से हालात गंभीर
बिहार में 27 अगस्त को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. औरंगाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और भागलपुर जिलों में रेड अलर्ट जारी है. गंडक, कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया है. कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर चुका है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों तक लगातार भारी बारिश की चेतावनी दी है.
दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? बादल छाए, लेकिन उमस बरकरार
दिल्ली में आज का मौसम : दिल्ली में 27 अगस्त को बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा. उमस अभी भी लोगों को परेशान करेगी, लेकिन हल्की बारिश से कुछ हद तक राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? चार दिन तक बरसेगा पानी
एनसीआर में आज का मौसम: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 27 अगस्त से 30 अगस्त तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन नमी और उमस के कारण असुविधा बनी रहेगी. ट्रैफिक और जलभराव की समस्या भी देखने को मिल सकती है.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? कई जिलों में अलर्ट
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त को भी मॉनसून सक्रिय रहेगा. सहारनपुर, शामली, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, लखनऊ, गोंडा और श्रावस्ती जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इससे कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में आज भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा. नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में भारी बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने की आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यात्रियों को पहाड़ी इलाकों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? मध्यम बारिश का अनुमान
हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा में आज यानी 27 अगस्त को मध्यम बारिश की संभावना है. अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. किसानों के लिए यह बारिश लाभकारी साबित होगी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव परेशानी बढ़ा सकता है.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? अगले दो दिन तक भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में 27 अगस्त को मंडी, चंबा, शिमला, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी है. भूस्खलन और सड़क अवरोध की स्थिति भी बन सकती है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा?: जलभराव का खतरा
पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में 27 अगस्त को भी भारी बारिश का अनुमान है. पटियाला, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक बारिश का असर तेज रहेगा.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 जिलों में भारी बारिश
राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में 27 अगस्त को जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और सीकर समेत 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में भी तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? अगले तीन दिन भारी बारिश
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर में 27 अगस्त से 29 अगस्त तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. किश्तवाड़, डोडा, कठुआ और पुंछ जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]















