Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam 21 July 2025: धीमी पड़ी मॉनसून की रफ्तार, फिर बारिश का दौर रहेगा जारी; जानें अपने राज्यों का हाल

Authored By: JP Yadav

Published On: Sunday, July 20, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Sunday, July 20, 2025

Kaisa Rahega 21 July 2025 ka Mausam Weather Update Today
Kaisa Rahega 21 July 2025 ka Mausam Weather Update Today

Aaj Ka Mausam Monday 21 July 2025: उत्तर भारत में दो दिनों की मिली-जुली बारिश के बाद मॉनसून फिर धीमा पड़ता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन कुछ राज्यों में बरसात झमाझम होगी.

Categories: Weather

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Sunday, July 20, 2025

Weather Forecast Monday 21 July 2025 : मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) अब देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर चुका है. इसके साथ ही देशभर में अच्छी बारिश जारी है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कुछ राज्यों में नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. जलभराव ने लोगों की समस्या में इजाफा कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में 21 जुलाई से मौसम फिर बदल सकता है. इसके चलते 21 से 23 जुलाई तक आंधी-तूफान या लगातार बारिश की संभावना है. उत्तर भारत की बात करें तो इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है और यह 33-34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार: बढ़ी बारिश की रफ्तार

बिहार में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. पटना के अलावा नालंदा और सुपौल जैसे जिलों में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है. IMD ने सोमवार को भी बेगूसराय, औरंगाबाद, नालंदा, गया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, नवादा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया और सहरसा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय और सहरसा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली: पूरे सप्ताह सामान्य रहेगा मॉनसून

दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली से मॉनसून रुठा हुआ है. पिछले कुछ दिनों से हल्की-फुल्की बारिश हो रही है. इससे गर्मी से तो राहत है, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है. अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा. यानी दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना नहीं है.

Delhi Weather Today

[location-weather id=”20955″]

एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर: नहीं होगी तेज बारिश

एनसीआर में आज का मौसम:एनसीआर में बारिश का सिलसिला रुका हुआ है. वहीं, बादल और धूप की आंखमिचौली जारी रहने के आसार हैं. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, नूंह और रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है.

Noida Weather Today

[location-weather id=”20938″]

Ghaziabad Weather Today

[location-weather id=”20956″]

Gurugram Weather Today

[location-weather id=”21078″]

Greater Noida Weather Today

[location-weather id=”21080″]

यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी: पूरे सप्ताह होगी बरसात

उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के चलते अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह से 22 जुलाई की सुबह तक पश्चिमी यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश होगी.

Lucknow Weather Today

[location-weather id=”21103″]

उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड: अधिकांश जिलों में होगी बारिश

उत्तराखंड में आज का मौसम: 21 जुलाई को मौसम में परिवर्तन आएगा, जिससे बारिश होने के आसार हैं. भारतीय मौसम विभाग के देहरादून केंद्र के मुताबिक, 21 के साथ-साथ 22 जुलाई तक अधिकांश इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी है. सोमवार को हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, चंपावत और नैनीताल के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है.

Dehradun Weather Today

[location-weather id=”21106″]

हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा: एक्टिव मॉनसून दिखाएगा असर

हरियाणा में आज का मौसम: इस बार हरियाणा में मॉनसून काफी एक्टिव है और इस बार ज्यादा बारिश हो रही है. सोमवार (21 जुलाई) को प्रदेश में फिर झमाझम बारिश होगी. सोमवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बूंदाबांदी हो सकती है.

Haryana Weather Today

[location-weather id=”21120″]

हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश: 21 से 23 जुलाई तक तेज बारिश होगी

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी है. भूस्खलन और भारी बारिश के कारण सैकड़ों छोटी-बड़ी सड़कें फिलहाल बंद हैं. मौसम विभाग ने 21 से 23 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. हिमाचल में अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Shimla Weather Today

[location-weather id=”21121″]

पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब: दो दिन होगी तेज बारिश

पंजाब में आज का मौसम : पंजाब में तेज बारिश की संभावना नहीं है. IMD चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटे यानी दो दिन तक राज्य में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. 21 और 22 जुलाई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा और बरनाला जिलों में 21 और 22 जुलाई को मौसम खराब रह सकता है.

Chandigarh Weather Today

[location-weather id=”21131″]

राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान: एक सप्ताह बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम

राजस्थान में आज का मौसम : मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई से राज्य में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है. आगामी 3 से 4 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है. इसके चलते कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. IMD के मुताबिक, 27-28 जुलाई के आसपास राज्य में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

Rajasthan Weather Today

[location-weather id=”21130″]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? J&K: 23 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : मौसम विभाग ने 21 से 23 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है और इस अवधि के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं. 23 जुलाई तक के पूर्वानुमान में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

Jammu Weather Today

[location-weather id=”21126″]

Srinagar Weather Today

[location-weather id=”21127″]

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

खास आकर्षण