दिल्ली में आज का मौसम 21 नवंबर 2025: ठंड की दस्तक, AQI 392 से हवा ज़हरीली, धूप मिलेगी या सिर्फ स्मॉग? जानिए पूरा अपडेट

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, November 20, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Thursday, November 20, 2025

Delhi Mai Aaj Ka Mausam 21 november 2025
Delhi Mai Aaj Ka Mausam 21 november 2025

Delhi Weather 21 November 2025 in Hindi: दिल्ली में 21 नवंबर की सुबह ठंड और प्रदूषण- दोनों का डबल अटैक लेकर आई है. जहां न्यूनतम तापमान 10°C और अधिकतम 24°C तक पहुंचकर विंटर का एहसास दिला रहा है, वहीं दूसरी ओर हवा में ज़हरीलापन बढ़ गया है. राजधानी का औसत AQI 392 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है. यानी आज का दिन धूप का मज़ा भी और मास्क की मजबूरी भी दोनों साथ लेकर आएगा.

Categories: Weather

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, November 20, 2025

Delhi Weather 21 November 2025:  दिल की धड़कन दिल्ली में ठंड ने आखिर दस्तक दे दी है. हवा में नमी, आसमान हल्का धुंधला और सुबह की हवा में वो सिहरन… जो साफ बता रही है कि विंटर मोड ON हो चुका है. देश के कई हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है, लेकिन दिल्ली-NCR में तो पारा कुछ ज्यादा ही रूठा हुआ लगता है. 21 नवंबर 2025 की सुबह राजधानी की सड़कें हल्की ठंड और कोहरे की चादर में लिपटी दिखीं. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 10°C और अधिकतम तापमान 24°C रहने की उम्मीद है. यानी दिन में हल्की धूप का सुकून और रात में रज़ाई वाली ठंड- दोनों का मज़ा एक साथ मिलने वाला है.

दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 21 नवंबर 2025

मापदंड विवरण
अधिकतम तापमान 24°C
न्यूनतम तापमान 10°C
हवा की गति 15-20 किमी/घंटा
वर्षा संभावना बेहद कम
बादल आंशिक बादल
आर्द्रता (Humidity) सुबह 78%, शाम तक 64%
AQI स्तर 392 (खराब  श्रेणी)
प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम2.5, पीएम10, ओज़ोन, NO₂

आने वाले दिनों का मौसम – कैसी होगी ठंड की रफ्तार?

दिल्ली में ठंड की एंट्री भले ही धीरे हुई हो, मगर आने वाले दिनों में मौसम और दिलचस्प होने वाला है. शनिवार को मौसम बिल्कुल साफ और धूप वाला रहेगा, जिससे लोगों को दिन में सुकून और सुबह-शाम हल्की सिहरन महसूस होगी. इस दिन तापमान करीब 26°C अधिकतम और 10°C न्यूनतम रहने की संभावना है.

  • रविवार को भी मौसम साफ और सननी मूड में रहेगा. हालांकि सुबह की ठंड और बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान 9°C तक जा सकता है जबकि दिन में पारा 25°C के आसपास रहेगा.
  • सोमवार को भी इसी पैटर्न की ठंड जारी रहेगी. तापमान 25°C अधिकतम और 9°C न्यूनतम के साथ राजधानी में विंटर का एहसास और गहरा होगा.
loader-image
New Delhi
1:38 pm, Jan 23, 2026
weather icon 15°C
L: 12° H: 19°
mist
Wind 11 Km/h E
Clouds 100%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today light rain
weather icon
12°19°°C 1 mm 100% 19 Km/h 92 % 766 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
11°19°°C 0 mm 0% 13 Km/h 85 % 768 mmhg 0 mm/h
Sunday overcast clouds
weather icon
11°19°°C 0 mm 0% 12 Km/h 52 % 766 mmhg 0 mm/h
Monday overcast clouds
weather icon
11°20°°C 0 mm 0% 8 Km/h 54 % 765 mmhg 0 mm/h
Tuesday light rain
weather icon
13°22°°C 1 mm 100% 10 Km/h 93 % 764 mmhg 0 mm/h

पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
November 20, 2025 10°C 24°C
November 19, 2025 10°C 26°C
November 18, 2025 10°C 25°C
November 17, 2025 11°C 27°C
November 16, 2025 9°C 26°C
November 15, 2025 10°C 25°C
November 14, 2025 11°C 26°C
November 13, 2025 13°C 26°C
November 12, 2025 12°C 27°C
November 11, 2025 11°C 27°C

ठंड के साथ ज़हरीली हवा – दिल्ली की सांसें फिर फंस गईं

Delhi AQI 21 Nov 2025: ठंड भले सुकून दे रही हो, लेकिन हवा में घुला ज़हर दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा रहा है. जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, वैसे-वैसे प्रदूषण की चादर और घनी होती जा रही है. 21 नवंबर की सुबह दिल्ली का औसत AQI बढ़कर 392 पहुंच गया है, जो सीधा ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है. इसका मतलब है – सांस लेना भी अब सेहत के लिए खतरा बन सकता है. धुंध और स्मॉग ने आसमान को ढक लिया है और दृश्यता पर भी असर दिखने लगा है. साफ है, ठंड में राहत कम और प्रदूषण का डर ज़्यादा महसूस हो रहा है.

AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव

AQI रेंज श्रेणी स्वास्थ्य प्रभाव
0 – 50 अच्छा स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं
51 – 100 संतोषजनक सामान्य लोग प्रभावित नहीं होते
101 – 200 मध्यम संवेदनशील समूहों को असर हो सकता है
201 – 300 खराब श्वसन रोगियों को समस्या
301 – 400 बहुत खराब गंभीर स्वास्थ्य समस्या
401 – 500 गंभीर सभी के लिए खतरनाक

बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण में कैसे रखें अपना ध्यान?

दिल्ली की ठंड और स्मॉग के इस कॉम्बो में सेहत पर ध्यान देना ज़रूरी है. खासकर सुबह और रात के समय प्रदूषण ज्यादा रहता है, इसलिए ये कदम ज़रूर अपनाएं:

  • मास्क पहनें, खासकर जब बाहर निकलें.
  • सुबह की सैर फिलहाल बंद रखें या घर में ही एक्सरसाइज़ करें.
  • पानी खूब पिएं ताकि शरीर डिटॉक्स होता रहे.
  • एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें या घर में पौधे जैसे एलोवेरा रखें.
  • गुनगुने पानी से गरारे और भाप ज़रूर लें.
  • बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए.

ऐसे में सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है.

FAQ

21 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 10°C और अधिकतम 24°C रहने की उम्मीद है, सुबह और रात में ठंड का एहसास अधिक होगा.

हां, सुबह और देर शाम हल्का कोहरा और स्मॉग बढ़ता दिखाई दे रहा है, दृश्यता पर भी इसका असर दिख रहा है.

आज दिल्ली का औसत AQI 392 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है.

हां, बढ़ते प्रदूषण और घटते तापमान के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों को extra सावधानी की जरूरत है.

फिलहाल स्मॉग और प्रदूषण के चलते सुबह वॉक से बचना बेहतर है. घर के अंदर वर्कआउट करना सुरक्षित रहेगा.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

खास आकर्षण