दिल्ली में आज का मौसम 20 नवंबर 2025: ठंडी हवाओं के साथ वातावरण में घुला जहर, AQI रिकॉर्ड तोड़, रेड अलर्ट जारी

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, November 19, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Wednesday, November 19, 2025

Delhi Mai Aaj Ka Mausam 20 november 2025
Delhi Mai Aaj Ka Mausam 20 november 2025

Delhi Weather 20 November 2025: दिल्ली में 20 नवंबर से मौसम ठंडा होने लगा है, लेकिन हवा में घुला ज़हर हालात और चिंता बढ़ा रहा है. तापमान गिरने के साथ प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है और कई जगहों पर AQI 400 से भी ऊपर दर्ज किया जा रहा है. GRAP स्टेज-4 लागू होने के बाद भी हालात में खास सुधार नहीं दिख रहा. जानिए पूरी अपडेट…..

Categories: Weather

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Wednesday, November 19, 2025

इस लेख में:

Delhi Weather 20 November 2025:  दिल्ली में 20 नवंबर 2025 की सुबह बेहद ठंडी और ताज़गी भरी होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे सर्दी का एहसास और गहरा होगा. सुबह के वक्त लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा इस ठंड को और तीखा बना सकती है. अनुमान है कि इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. ऐसे में साफ है कि दिल्ली की सर्दी अपने रंग दिखाने लगी है, और लोगों को अब धीरे-धीरे स्वेटर, जैकेट और गर्म चाय की याद आने लगी है.

दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 20 नवंबर 2025

मापदंड विवरण
अधिकतम तापमान 24°C
न्यूनतम तापमान 10°C
हवा की गति 15-20 किमी/घंटा
वर्षा संभावना बेहद कम
बादल आंशिक बादल
आर्द्रता (Humidity) सुबह 78%, शाम तक 64%
AQI स्तर 600 (खराब  श्रेणी)
प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम2.5, पीएम10, ओज़ोन, NO₂

आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

20 नवंबर के बाद दिल्ली में मौसम और ठंडा होने वाला है. 21 से 24 नवंबर तक आसमान साफ और धूप वाला रहेगा, लेकिन सुबह की ठिठुरन लोगों को खूब महसूस होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक नीचे जा सकता है. सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जो सर्दी का संकेत और पक्का करेगा. इन दिनों हवा उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा से 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. 23-24 नवंबर को हवा उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगी, लेकिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

loader-image
New Delhi
1:40 pm, Jan 23, 2026
weather icon 15°C
L: 12° H: 19°
mist
Wind 11 Km/h E
Clouds 100%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today light rain
weather icon
12°19°°C 1 mm 100% 19 Km/h 92 % 766 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
11°19°°C 0 mm 0% 13 Km/h 85 % 768 mmhg 0 mm/h
Sunday overcast clouds
weather icon
11°19°°C 0 mm 0% 12 Km/h 52 % 766 mmhg 0 mm/h
Monday overcast clouds
weather icon
11°20°°C 0 mm 0% 8 Km/h 54 % 765 mmhg 0 mm/h
Tuesday light rain
weather icon
13°22°°C 1 mm 100% 10 Km/h 93 % 764 mmhg 0 mm/h

पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
November 19, 2025 10°C 26°C
November 18, 2025 10°C 25°C
November 17, 2025 11°C 27°C
November 16, 2025 9°C 26°C
November 15, 2025 10°C 25°C
November 14, 2025 11°C 26°C
November 13, 2025 13°C 26°C
November 12, 2025 12°C 27°C
November 11, 2025 11°C 27°C
November 10, 2025 13°C 26°C

हवा हुई ज़हरीली, बढ़ी चिंता

Delhi AQI 20 Nov 2025: मौसम ठंडा जरूर हो रहा है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर की हवा हालात और खराब कर रही है. इन दिनों वायु प्रदूषण फिर से गंभीर स्तर पर पहुंच गया है और कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 600 के पार दर्ज किया गया है, जो सीधे तौर पर इमरजेंसी जैसी स्थिति मानी जाती है. हवा की खराब गुणवत्ता के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं. बिगड़ते हालात देखते हुए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP का स्टेज-4 लागू कर दिया है, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके.

AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव

AQI रेंज श्रेणी स्वास्थ्य प्रभाव
0 – 50 अच्छा स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं
51 – 100 संतोषजनक सामान्य लोग प्रभावित नहीं होते
101 – 200 मध्यम संवेदनशील समूहों को असर हो सकता है
201 – 300 खराब श्वसन रोगियों को समस्या
301 – 400 बहुत खराब गंभीर स्वास्थ्य समस्या
401 – 500 गंभीर सभी के लिए खतरनाक

दिल्ली में रेड अलर्ट: कहां-कहां हवा सबसे ज़हरीली?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति अब अलार्मिंग स्तर पर पहुंच चुकी है और AQI ने खतरे की घंटी जोर से बजा दी है. हालात इतने खराब हैं कि शहर के 39 AQI मॉनिटरिंग सेंटर में से 38 पर रेड अलर्ट जारी है. अधिकांश इलाकों में AQI 400 से 600 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सीधे खतरनाक श्रेणी मानी जाती है.

दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 6 बजे का AQI:

  • आनंद विहार: 416
  • अशोक विहार: 431
  • बवाना: 444
  • चांदनी चौक: 437
  • रोहिणी: 426
  • वज़ीरपुर: 447

इस जहरीली हवा ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं- आंखों में जलन, सीने में दर्द, गले में खराश और सांस की समस्या सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों में देखने को मिल रही है.

FAQ

दिल्ली में 20 नवंबर को अधिकतम तापमान करीब 24°C और न्यूनतम तापमान करीब 10°C रहने की उम्मीद है.

हां, सुबह के समय 15–20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने की संभावना है.

21 से 24 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा और तापमान 8–28°C के बीच रह सकता है.

हां, सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, खासकर 22 से 24 नवंबर के बीच.

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से 600 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

खास आकर्षण