दिल शरीर का सबसे अहम हिस्सा है. अगर दिल स्वस्थ हो, तो पूरा शरीर ठीक से काम करता है.

Image Credit: Google

आज हम आपको ऐसे 5 सस्ते फूड्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप रोजाना खाकर अपने दिल की देखभाल कर सकते हैं.

ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. रोज़ सुबह ओट्स खाने से दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है.

ओट्स (Oats)

पालक, मेथी और केल जैसी पत्तेदार सब्जियां फोलिक एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं.

पत्तेदार सब्जियां

बादाम, अखरोट और पिस्ता में होते हैं हेल्दी फैट्स, जो दिल को मजबूत बनाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हृदय रोगों से बचाते हैं.

ड्राई फ्रूट्स

स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसे बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो दिल को बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं और इम्युनिटी भी मजबूत बनाती हैं.

बेरीज (Berries)

दालें, छोले और राजमा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने, पाचन सुधारने और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं.

दाल और बीन्स