एयर होस्टेस बनने का सपना देख रही हैं? जानिए योग्यता, कोर्स, तैयारी और करियर की पूरी जानकारी एक ही जगह पर. अब उड़ान भरने से आपको कोई नहीं रोक सकता!

Image Credit: Google

अगर आप एयर होस्टेस बनना चाहती हैं, तो 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही अच्छी पर्सनालिटी, इंग्लिश-हिंदी में पकड़ और कम से कम 155 सेमी कद होना भी ज़रूरी है.

एयर होस्टेस बनने के लिए आप एविएशन हॉस्पिटैलिटी में डिप्लोमा या फ्लाइट अटेंडेंट ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. ये कोर्स 6 महीने से 1 साल तक के होते हैं.

एयर होस्टेस बनने की तैयारी में इंग्लिश और कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारें, फिटनेस और ग्रूमिंग पर ध्यान दें, एविएशन की बेसिक नॉलेज लें और मॉक इंटरव्यू की प्रैक्टिस करें.

एयर होस्टेस बनने के लिए भारत में कई बेहतरीन इंस्टीट्यूट हैं, जैसे फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट, एयर हॉस्टेस अकादमी और इंडिगो एविएशन अकादमी. ये प्रोफेशनल ट्रेनिंग देते हैं.

एयर होस्टेस की शुरुआत सैलरी ₹25,000 से ₹60,000 तक होती है. इंटरनेशनल एयरलाइंस में बेहतर करियर ग्रोथ और प्रमोशन के कई मौके मिलते हैं.