उम्र बढ़ने पर हड्डियों में कमजोरी आना सामान्य है, लेकिन सही डाइट, विटामिन्स और रोज़ाना हल्का व्यायाम आपकी हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रख सकता है.
Image Credit: Google
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना करीब 1000mg कैल्शियम जरूरी है. इसे दूध, दही, हरी सब्जियों, नट्स और बीन्स से प्राकृतिक रूप से पाया जा सकता है.
विटामिन D3 और K2 कैल्शियम को हड्डियों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये सुबह की धूप, अंडे, मछली और हरी सब्जियों से आसानी से मिल सकते हैं.
मैग्नीशियम और जिंक हड्डियों की मजबूती और घनत्व बनाए रखने में बेहद जरूरी हैं. इन्हें नट्स, बीज और साबुत अनाज से प्राकृतिक रूप से पाया जा सकता है.
वेट ट्रेनिंग और रेजिस्टेंस एक्सरसाइज हड्डियों का मास बढ़ाने में मदद करती हैं. रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.
बहुत ज़्यादा या बहुत कम वजन हड्डियों को कमजोर बना सकता है. इसलिए हड्डियों की सेहत के लिए संतुलित और स्थिर वजन बनाए रखना बेहद जरूरी है.
किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. विशेषज्ञ की सही मार्गदर्शन से हड्डियों की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है और नुकसान से बचा जा सकता है.
Fill in some text