हर दिन खा रहे हैं इन्हें पकाकर? जानिए कौन-सी 5 सब्जियां कच्ची खाने पर देती हैं दुगना फायदा! सेहत के लिए बदलें अपनी आदत आज ही.
Image Credit: Google
कच्ची गाजर में भरपूर विटामिन C, पोटैशियम और पाचन में मदद करने वाले एंज़ाइम होते हैं. पकाने से इसके ज़रूरी पोषक तत्व कम हो सकते हैं, इसलिए इसे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद है.
खीरा सिर्फ ठंडक नहीं देता, बल्कि इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है जो बॉडी को हाइड्रेट रखता है. कच्चा खाने से विटामिन C भी भरपूर मिलता है - सेहत का आसान और टेस्टी तरीका!
ब्रोकली को कच्चा खाना क्यों फायदेमंद है? क्योंकि इसमें मौजूद सल्फोराफेन कैंसर से लड़ने में मदद करता है, लेकिन पकाने से ये ताकतवर तत्व खत्म हो सकता है!
कच्चा पालक सेहत का पावरहाउस है! इसमें फोलेट और विटामिन्स भरपूर होते हैं – सलाद या स्मूदी में शामिल करें और दिनभर तरोताज़ा महसूस करें.
यह रंग-बिरंगी शिमला मिर्च सिर्फ दिखने में खूबसूरत नहीं, सेहत में भी दमदार है! लाल, पीली और नारंगी शिमला मिर्च में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं.