ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की लंबे समय से चर्चित फिल्म 'वॉर 2' का टीजर रिलीज़ हो चुका है. इस फिल्म में कियारा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं.
Image Credit: Google
टीजर में NTR और ऋतिक रोशन की जबरदस्त एक्शन लड़ाई दिख रही है, लेकिन कियारा की एक झलक ने पूरी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
टीजर में कियारा को बिकिनी अवतार में बोल्ड लुक में देखा गया है. यह उनके करियर का पहला मौका है जब उन्होंने बिकिनी शॉट दिए हैं.
कियारा के इस बोल्ड लुक के पीछे की कहानी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने साझा की है. उन्होंने बताया कि यह पहला मौका था जब उन्होंने कियारा को स्टाइल किया.
अनाइता ने बताया कि उनका मकसद था कि कियारा का यह लुक बिल्कुल नेचुरल और रिलैक्स्ड लगे, जैसे कोई लड़की बीच पर आत्मविश्वास से भरी हो.
अनाइता ने कहा कि कियारा की बिकिनी का रंग हरा या पीला नहीं बल्कि नियॉन लाइम ग्रीन चुना गया, ताकि लोगों का ध्यान तुरंत उनके ऊपर केंद्रित हो जाए.
अनाइता ने बताया कि बिकिनी की डिजाइन सिंपल रखते हुए उसमें एक खास ट्विस्ट जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि इसमें पहली बार बिकिनी चार्म्स का इस्तेमाल हुआ है, जो बहुत खूबसूरत दिखे.
अनाइता ने कहा कि कियारा ने बिकिनी लुक के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है. वो पूरी आत्मविश्वास के साथ बिना हिचकिचाए घूम रही थीं. जो शानदार बॉडी आप स्क्रीन पर देख रहे हैं, वो उनकी मेहनत का नतीजा है.
बता दें कि फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ होगी. इसे डायरेक्ट किया है अयान मुखर्जी ने, जबकि प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा.